हाथरस2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथरस में एक व्यक्ति ने डायल 112 पर झूठी सूचना देकर पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। आरोपी तरुण ने रात में पुलिस को फोन कर बताया कि गांव रहना में चोरी के लिए ड्रोन उड़ाया जा रहा है और चोर आ गए हैं।
फोन करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। उसने गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया कि ड्रोन उड़ रहा है और चोर आ गए हैं। इस खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए।
सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण के अनुसार, सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मैगी पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि यह सूचना पूरी तरह झूठी थी।
पुलिस ने दयानतपुर निवासी आरोपी तरुण के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।