Punjab Weather – Rain Forecast and Flood Live Update; Train and Transport | 7 जिले बाढ़ की चपेट में: 30 अगस्त तक स्कूल बंद, अधिकारियों की छुटि्टयां कैंसिल; 5 जिलों में रेड अलर्ट – Punjab News

Actionpunjab
2 Min Read


फाजिल्का के कई गांवों तक पहुंचने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

पंजाब के लगातार हो रही बारिश और डैमों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का के 150 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लोगों के घर और खेत पानी में डूब गए

.

रणजीत सागर डैम में पानी का स्तर 527 मीटर खतरे के निशान से ऊपर चला गया, इसलिए रावी नदी में 1.10 लाख क्यूसेक और उझ नदी में 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा, पौंग डैम से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भारी बारिश के कारण जम्मू जाने वाली रेल लाइन भी बंद कर दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पठानकोट, गुरदासपुर, बरनाला, संगरूर और मनसा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया।

बाढ़ से जुड़े PHOTOS

पठानकोट में माधोपुर में पुल से पानी बहने लगा। जिसके बाद वहां से आवाजाही बंद कर दी गई।

पठानकोट में माधोपुर में पुल से पानी बहने लगा। जिसके बाद वहां से आवाजाही बंद कर दी गई।

पठानकोट में बाढ़ प्रभावित एरिया के लोगों के लिए पुलिस ने खाने का इंतजाम किया।

पठानकोट में बाढ़ प्रभावित एरिया के लोगों के लिए पुलिस ने खाने का इंतजाम किया।

पठानकोट में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अनाउंसमेंट करते पुलिस अधिकारी।

पठानकोट में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अनाउंसमेंट करते पुलिस अधिकारी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *