Fazilka Flooding NDRF Rescues Villagers Sutlej River Rises News Update | फाजिल्का में सतलुज का जलस्तर बढ़ा, गांव डूबे: NDRF की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू, नाव से लोगों को निकाल रहे – Fazilka News

Actionpunjab
1 Min Read



NDRF की टीम ने नाव से शुरू किया रेस्क्यू।

फाजिल्का में आज यानी बुधवार को भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके से लगते सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से कई गांव पानी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अब हालात बिगड़ते देख प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई है।

.

टीम अब कई गांव से लोगों को रेस्क्यू कर रही है। लोगों के घर पानी से चारों तरफ घिर गए है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने आदेश जारी किए गए थे कि पीछे से हुसैनीवाला हेडवर्क्स से 2 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में सतलुज के उस पार रहते गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। इसी के तहत कई गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।

लेकिन अभी भी कई लोग गांव में घरों में फंसे हुए हैं, जिन्हें पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, जिनके द्वारा अपनी मोर्चे संभाले जा रहे हैं। अब एनडीआरएफ की टीम सरहद के उन गांवों में पहुंचेगी, जहां पर घरों में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *