Kharkhoda Plot Dispute | Village Thana Kala | Fatal Clash|Women Death | सोनीपत में दो गुटों में खूनी जंग, महिला की मौत: प्लॉट को लेकर हुआ झगड़ा; दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, 10 घायल – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read


खरखौदा के अस्पताल में दाखिल घायल।

सोनीपत के थाना कलां गांव में बुधवार शाम को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 400 वर्ग गज के प्लॉट को लेकर हुई झड़प में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना में 10 अन्य लोग घायल हुए। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में लगी है। इसमें मृतक महिला की पहचान क

.

कमला देवी के भतीजे जगत के अनुसार, विवादित प्लॉट उनके परिवार का है। दूसरे पक्ष ने इस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विरोधी पक्ष ने प्लॉट की दीवार गिरा दी थी और गेट लगाने का प्रयास कर रहे थे।

दो गुटों में खुनी टकराव की सूचना के बाद पहुंची पुलिस।

दो गुटों में खुनी टकराव की सूचना के बाद पहुंची पुलिस।

जगत ने बताया कि बुधवार शाम को जगत अपने परिवार और कुछ ग्रामीणों के साथ प्लॉट पर गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। जगत पक्ष से कमला देवी, सेवा सिंह और रेनू घायल हुए। दूसरे पक्ष से राजकुमार, कृष्ण, बबीता, कृष्णा, मोहित, चाहत और विकास को चोटें आईं।

खरखौदा के अस्पताल में घायल का इलाज करते हुए स्टाफ।

खरखौदा के अस्पताल में घायल का इलाज करते हुए स्टाफ।

सभी घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। खरखौदा थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *