इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती शूटर हरविंदर सिंह।
कुरुक्षेत्र के लाडवा में इंद्री रोड के शराब ठेके पर गोली चलाकर दहशत फैलाने का प्लान था, ताकि उसके ठेकेदार से रंगदारी वसूली जा सके। पुलिस जांच में इसके तार आर्मेनिया से जुड़े पाए गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से ना सिर्फ बदमाशों की योजना पर पानी फिर गय
.
जानकारी के मुताबिक, आर्मेनिया में बैठे लवप्रीत सिंह, जो बकाली गांव का रहने वाला है, ने ठेकेदार को डराकर रंगदारी वसूलने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने हरविंदर सिंह निवासी मोहर सिंह वाला, जिला मानसा (पंजाब) को तैयार किया था। हरविंदर भी आर्मेनिया में लवप्रीत के साथ रहता था। वारदात को अंजाम देने के लिए वह भारत आया।
अपने साथी के पास भेजा यहां पहुंचने लवप्रीत ने उसे अपने दूसरे साथी अरमान निवासी बकाली के पास भेजा। अरमान पर पहले से कई केस दर्ज हैं। वह फायरिंग के आरोप में जेल में बंद रह चुका है। कुछ समय पहले ही वह बेल पर बाहर आया था। फायरिंग के लिए लवप्रीत ने हरविंदर को तैयार किया था, क्योंकि हरविंदर को यहां कोई नहीं जानता है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसबल।
लाडवा में हरविंदर की नहीं कोई पहचान उसने हरविंद्र यही समझाया था कि उसे लाडवा में कोई भी नहीं पहनाता है। उसे सिर्फ ठेके फायरिंग करके निकलना है। उसके बाद अगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखे भी तो उसकी पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल होगा। लवप्रीत के कहने पर हरविंदर मंगलवार को फायरिंग करने गया था, मगर पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ।
अभी आरोपी की गिरफ्तारी बकाया
सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि अभी आरोपी हरविंदर का इलाज चल रहा है। उसके फिट होते ही उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि इस वारदात के लिए उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे। उसको हथियार किसने मुहैया करवाए थे।