लखनऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में यूरिया खाद वितरण को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। वी पैक लिमिटेड शिवलर विकास खंड गोसाईगंज के सचिव नीरज तिवारी के साथ मारपीट की गई। घटना 27 अगस्त को हुई जब सचिव नियमानुसार किसानों को यूरिया खाद का वितरण कर रहे थे।
इस दौरान शिवलर गांव के निवासी समशेर और 4-5 अन्य लोग समिति पर पहुंचे। उन्होंने जबरन खाद लेने के लिए सचिव पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सचिव ने जब उन्हें नियम से खाद लेने की बात कही तो आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालनी शुरू कर दी।
उन्होंने सचिव के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उन्होंने सचिव को जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन 28 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे जब सचिव टोकन बांट रहे थे, तब भी आरोपियों ने गाली-गलौज की। इस घटना से सचिव डरे हुए हैं।
वे नियम से खाद का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित सचिव की शिकायत पर गोसाईगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।