Lalsot Tehsildar transferred to Sikar after dispute with lawyers | वकीलों से विवाद के बाद लालसोट तहसीलदार का सीकर ट्रांसफर: जैसलमेर से गजानंद मीणा को दौसा और बारां से सत्यनारायण शर्मा को लालसोट लगाया – Dausa News

Actionpunjab
1 Min Read



दौसा जिले में कई तहसीलदार और नायब तहसीलदार का ट्रांसफर हुआ है।

राजस्व मंडल अजमेर ने 38 तहसीलदार और 42 नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमें दौसा जिले के भी कई अधिकारी इधर-उधर किए हैं। निबंधक महावीर प्रसाद द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में लालसोट तहसीलदार अमितेश कुमार मीणा को निर्वाचन शाखा सीकर जिले म

.

19 अगस्त को वकीलों के साथ विवाद के बाद लालसोट तहसीलदार को कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने छुट्टी पर भेज दिया था। जिसके बाद राजस्व मंडल ने बारां जिले के अटरू में तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा को तहसीलदार लालसोट लगाया है।

इन्हें लगाया तहसीलदार

  • जैसलमेर के सम से गजानंद मीणा को तहसीलदार दौसा
  • अजमेर राजस्व मंडल से रवि प्रकाश गुप्ता को तहसीलदार रामगढ़ पचवारा

कई नायब तहसीलदार भी बदले

  • रामगढ़ पचवारा एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को जयपुर
  • जयपुर के मनोहरपुर से दिलीप सिंह को राहुवास
  • सीकर जिले के श्रीमाधोपुर से नायब तहसीलदार संग्राम सिंह गुर्जर को मंडावर
  • बाड़मेर जिले के एसीईएम फास्ट ट्रैक वीरेंद्र कुमार को बालाहेडी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *