![]()
खेल महोत्सव की तैयारियों की बैठक में दिशा-निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के अवसर पर कल (29 अगस्त) से तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से शुरुआत होगी। तीन दिवसीय खेल महोत्सव में हॉकी, वालीबॉल, कुश्ती, फुटबाल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हैंडबॉल, क
.
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को खेलों और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ते हुए “फिट इंडिया” के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि खेल दिवस के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों का जायजा लिया।
खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का होगा आयोजन डीसी ने बताया कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक पूरे जिले में खेल और फिटनेस गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने शिक्षा, खेल विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए।
कुश्ती, वालीबाल व हॉकी मैच कल डीएसओ सतेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को सुबह साढ़े 7 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा व सुबह आठ बजे हॉकी मैच का आयोजन होगा। सायं 5 बजे वॉलीबॉल मैच, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में तथा जयबीर अखाड़ा बूपनिया में कुश्ती मैच होंगे।
अंतिम दिन होगी साइकिल रैली
इसी क्रम में 30 अगस्त सांय 5 बजे मिनी स्टेडियम लोवा खुर्द में फुटबॉल मैच, महर्षि दयानंद स्टेडियम में मुक्केबाजी,बैडमिंटन व हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 31 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे साइकिल रैली – महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से रवाना होगी व प्रातः नौ बजे कबड्डी मैच आयोजित होगा। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव में स्कूल, कॉलेज, खेल संस्थाएं, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की संस्थाएं और विभाग सक्रिय भागीदारी करेंगे।