Faridabad High speed car fell in Gaunchhi Drain three died| sanjay colony | फरीदाबाद में ड्रेन में गिरी तेज रफ्तार कार: पानी में डूबने से कार चालक सहित तीन की मौत, मुड़ते समय कंट्रोल खोया – Faridabad News

Actionpunjab
3 Min Read


क्रेन की मदद से ड्रेन से कार का निकालते हुए

हरियाणा के फरीदाबाद मे वीरवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। सेक्टर 22 में संजय कालोनी स्थित मछली मार्किट के पास गौंंछी ड्रेन में एक कार अनियंत्रित होकर गई। कार में तीन लोग सवार थे । सभी की उम्र 40 के करीब बताई जा रह

.

कंट्रोल से बाहर होकर ड्रेन में गिरी

मुजेसर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा देर रात को हुआ है। देर रात को HR 87 L-8901 नंबर की एक एक TATA TIAGO कार मछली मार्केट से संजय कॉलोनी की ओर जा रही थी। जब कार पुलिया से मुड़ी तो रफ्तार में होने के कारण कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कार सीधे ड्रेन में जाकर गिर गई। ड्रेन के पानी में डूबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

नाले से क्रेन कार को बहार निकालते हुए

नाले से क्रेन कार को बहार निकालते हुए

मौके पर तीनों की मौत

कार के नाले में गिरने के बाद आस-पास के लोगों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर कार को पानी से बहार निकालने की कोशिश की लेकिन निकाल नही पाए। इसी दौरान लोगों ने कॉल के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से तीनों शवों को बहार निकाल लिया। तीनों शवों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल की मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

नाले में शवों की तलाश करते स्थानीय लोग

नाले में शवों की तलाश करते स्थानीय लोग

कार अमित झा के नाम पर

पुलिस ने जब कार का नंबर चेक किया तो वह अमित झा नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। आरसी के अनुसार पता मकान नंबर 4949, गली नंबर छह, नगला अटल चाचा चौक, संजय एन्क्लेव, सेक्टर-22 दर्ज है। पुलिस का कहना है कि तीनों आस-पास के इलाके के ही हो सकते है।

दो की नही हुई शिनाख्त

पुलिस के अनुसार तीन मृतकों में से केवल अभी तक एक की शिनाख्त हो पाई है। जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें से एक नाम पवन मोर्या बताया जा रहा है। बाकि दो शवों की अभी कोई पहचान नही हो पाई है। मुजेसर थाना इंचार्ज समेर सिंह का कहना है कि शवों को पहचान के लिए बीके में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *