PM Narendra Modi Japan Visit LIVE Update; Bullet Train Project | India Japan | मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी जापानी बुलेट ट्रेन: भारत को दो ट्रेन गिफ्ट में मिलेंगी, मोदी आज फैक्ट्री में देखने जाएंगे

Actionpunjab
3 Min Read


टोक्यो13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी आज जापान दौरे के दूसरे दिन बुलेट ट्रेन के एडवांस E-10 कोच देखने मियागी प्रांत जाएंगे। यह ट्रेन 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा होगी।

जापान और भारत इस एडवांस बुलेट ट्रेन को एक साथ पटरी पर उतारने की तैयारी में हैं। भारत में इन्हें मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड रेड कॉरिडोर पर चलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान सरकार भारत को 2 बुलेट ट्रेन (E3 और E5) भी गिफ्ट करेगी।

मोदी ने शुक्रवार को उन्होंने 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी पीएम ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही।

जापान के बाद मोदी दो दिन के दौरे पर चीन जाएंगे। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।

भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में मदद कर रहा जापान

भारत बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में जापान, भारत की मदद कर रहा है।

2017 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने अहमदाबाद से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसकी कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है।

मुबंई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी है, जो करीब 3 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 5 से 8 घंटे लग जाते हैं।

————————————–

मोदी के जापान दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

टोक्यो के पुजारी ने मोदी को दारुमा गुड़िया गिफ्ट की:VIDEO, मोदी के स्वागत में जापानी महिलाओं का भरतनाट्यम, गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन सुनाया

PM मोदी को टोक्यो के प्रसिद्ध शोरिनजन दारुमा जी मंदिर पहुंचे। वहां के मुख्य पुजारी ने पीएम मोदी को खास डॉल भेंट की। दारुमा एक पारंपरिक जापानी गुड़िया है। दारुमा को भाग्यशाली ताबीज के रूप में भी जाना जाता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5:भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे; PM मोदी की मौजूदगी में समझौता

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में मोदी और जापानी पीएम इशिबा की मौजूदगी में कई MoU एक्सचेंज किए गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *