Chances of rain in Nagaur till September 1 | नागौर में 1 सितंबर तक बारिश की संभावना: आज सुबह से आसमान में छाए बादल, तापमान कम होने से गर्मी से राहत – Nagaur News

Actionpunjab
1 Min Read



नागौर में शुक्रवार शाम को बारिश होने से आज मौसम अच्छा है। अगस्त महीने के अंत में शुक्रवार को जिलेभर में बारिश का दौर चला। जिले की 9 में से 6 तहसीलों में बारिश का दौर चला। शुक्रवार को दिन में तेज उमस के साथ दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया था।

.

ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी आज बारिश होने की संभावना बताई है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज सुबह का नागौर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार तक नागौर में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी ऐहतियातन पूर्व तैयारी कर ली है। बुधवार शाम के बाद फिर तापमान बढ़ेगा। 1 सितंबर तक जिले के विभिन्‍न इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *