अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पार्षद ऊषा शंखवार ने विकास कार्यों के लिए भीख मांगी।
फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 6 की बीजेपी पार्षद ऊषा शंखवार ने विकास कार्यों की मांग को लेकर अनोखा विरोध किया। उन्होंने अपने वार्ड में घर-घर जाकर भीख मांगी।
पार्षद ने पहले लखनऊ में मुंडन कराने की चेतावनी दी थी। इस पर 8 पार्षद लखनऊ गए, लेकिन पुलिस उन्हें वापस फिरोजाबाद ले आई। शनिवार को ऊषा शंखवार ने कटोरा लेकर वार्ड में भीख मांगना शुरू किया।
इसकी सूचना मिलने पर नगर आयुक्त रिषी राज ने पार्षद को बुलाया। पार्षद ने कटोरा बाहर रखकर आयुक्त से मुलाकात की। आयुक्त ने दो दिन में विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। लेकिन जब पार्षद बाहर आईं तो उनका कटोरा गायब था।
पहले 2 तस्वीरें देखिए…


पहले भी मिल चुका है आश्वासन पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में नाली, खड़ंजा और पानी की समस्या है। नगर आयुक्त पहले भी कई बार आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो वह झोली में भीख मांगेंगी और मुंडन भी कराएंगी। नगर आयुक्त ने कहा है कि जिन वार्डों में समस्याएं हैं, वहां विकास कार्य कराए जाएंगे।