लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक राजेंद्र कुमार प्रजापति के साथ कस्टमर केयर के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।
राजेंद्र कुमार ने क्रेडिट कार्ड के वार्षिक चार्ज को कम करने के लिए कस्टमर केयर पर ऑनलाइन आवेदन किया था। 8 अगस्त को उन्हें एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को पूजा शर्मा बताया। उसने राजेंद्र के क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी बताई। बातचीत के दौरान दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में उनके कार्ड से कुल 1.97 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।
पैसे निकलने का मैसेज आते ही राजेंद्र कुमार ने साइबर सेल और कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।