![]()
आरोपियों ने दरोगा को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी।
अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी में शनिवार को जमकर लात-घूंसे चले। जम्मू में तैनात दो फौजी भाइयों ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने बाजार में भी उनके साथ मारपीट की।
.
जिसके बाद दरोगा ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर अतरौली की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को पीटते हुए थाने लेकर आई। वहीं बीच बाजार हुई इस मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।