Punjab MLA took Sri Guru Granth Sahib Swaroop to a safe place Update; Salary donated | पंजाब में AAP विधायकों ने पेश की मिसाल: बाढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, सैलरी दान की – Hoshiarpur News

Actionpunjab
2 Min Read


होशियापुर के उड़मुड़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव अब्दुल्लापुर में ब्यास नदी का पानी जब पूरे इलाके में भर गया। उस समय विधानसभा हल्का उड़मुर से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सिख परंपराओं की लाज रखते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को पूरे

.

मंत्री और विधायक बाढ़ प्रभावित एरिया में जुटे

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से चल रहे है। कैबिनेट मंत्री और अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक मशीनरी चौबीसों घंटे राहत कार्यों में जुटी हुई है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फ़ैसला लिया है।

AAP की महिला विंग की स्टेट प्रेसिडेंट महिलाओं को दवाइयां और अन्य सामान देते हुए।

AAP की महिला विंग की स्टेट प्रेसिडेंट महिलाओं को दवाइयां और अन्य सामान देते हुए।

यूथ और महिला विंग ने संभाला मोर्चा

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को नई गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की यूथ विंग और महिला विंग लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। नाभा से लेकर पठानकोट और गुरदासपुर तक, राहत सामग्री से भरे वाहन लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ितों तक पहुंच रहे हैं। यह सिर्फ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं, बल्कि पंजाबियों की असली ताकत है एक-दूसरे के दुख में साथ खड़ा होना।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *