A young man committed suicide in Unnao | उन्नाव में युवक ने किया सुसाइड: चाचा ने छत पर फंदे से लटका शव देखा, कारण नहीं बता सके परिजन – Unnao News

Actionpunjab
2 Min Read


उन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
युवक के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। - Dainik Bhaskar

युवक के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई है। वह मनोज यादव का पुत्र था। रविवार को विशाल के चाचा पंकज यादव ने थाना अजगैन पहुंचकर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि विशाल ने घर की छत पर साड़ी से फांसी लगा ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार विशाल एक साधारण किसान परिवार से था। उसके पिता मनोज यादव खेती-किसानी करते हैं। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

युवक के सुसाइड की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

युवक के सुसाइड की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

थाना प्रभारी अजगैन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई दबाव या विवाद तो नहीं था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *