pawan singh anjali raghav controversy aicwa condemns demands ncw action | महिला आयोग से पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग: अंजली राघव मामले पर सिने वर्कर्स एसोसिएशन बोला- एक्ट्रेस का पूरा साथ देंगे

Actionpunjab
12 Min Read


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अंजलि राघव के विवाद की ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी निंदा करते हुए एक्शन लिए जाने की मांग की है.

AICWA ने अंजली राघव की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन बहुत कम लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। एसोसिएशन ने कहा कि वह अंजली के साथ खड़ा है और पवन सिंह के खिलाफ उनके किसी भी कानूनी या प्रोफेशनल कदम का पूरा समर्थन करेगा।

एसोसिएशन ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से भी अपील की है कि वह तुरंत इस मामले पर संज्ञान ले। संगठन का कहना है कि ऐसे मामलों से न केवल महिलाओं का अपमान होता है बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की छवि खराब करते हैं।

बता दें कि लखनऊ के एक कार्यक्रम में पवन सिंह का अंजली की कमर छूने का वीडियो वायरल हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लिखा- ‘अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इंटेंशन नहीं था। क्योंकि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद मेरे व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो तो मैं माफी मांगता हूं।’

वहीं एक्ट्रेस अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पवन सिंह की माफी का स्टेटस लगाते हुए लिखा है- ‘पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है। वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं। जय श्री राम।’

बता दें कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को लेकर एक बार फिर विवाद गहराया है। दरअसल, हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव के साथ उनका लखनऊ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अंजलि की कमर छूते दिख रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि अंजलि ने इंस्टा पर वीडियो डालकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही।

अंजलि ने कहा था कि ‘उनके कमर छूने से मैं खुद असहज महसूस कर रही थी, लेकिन कार्यक्रम में उनके फैंस के सामने मैं कुछ कहती तो कोई मेरी बात नहीं सुनता। मेरे साथ जो लखनऊ में हुआ वो हरियाणा में होता तो पब्लिक खुद जवाब दे देगी।’

लखनऊ में एक कार्यक्रम के मंच पर पवन सिंह एक्ट्रेस की कमर छूने लगे थे।

लखनऊ में एक कार्यक्रम के मंच पर पवन सिंह एक्ट्रेस की कमर छूने लगे थे।

वीडियो में अंजलि ने कहा था, ‘राम राम जी, मुझे आपसे एक जरूरी बात करनी है। 2 दिन से मैं परेशान हूं। लगातार मुझे डीएम्स मिल रहे हैं, जिसमें लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं एक्शन लिया? क्यों थप्पड़ नहीं मारा? कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं कि मैं तो हंस रही थी, वहां मजे ले रही थी।’

‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, क्योंकि पवन सिंह खुद लखनऊ के रहने वाले हैं। वहां की पूरी भीड़ उनकी फैन बेस थी। अगर मैंने कुछ भी कहा होता, तो क्या वे मुझे सपोर्ट करते?’

अंजलि ने कहा कि मैं स्टेज पर रिएक्ट करती तो पता नहीं वहां मेरे साथ क्या होता।

अंजलि ने कहा कि मैं स्टेज पर रिएक्ट करती तो पता नहीं वहां मेरे साथ क्या होता।

‘मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी’

अंजलि ने कहा था कि ‘मुझे जब शूट के लिए कॉल आया था, तो सभी चीजें क्लियर की गई थीं। किसी तरह की असुविधा नहीं हुई, लेकिन लखनऊ में जब पवन सिंह ने उन्हें स्टेज पर टच किया, तो मैं असहज हो गई।’

‘घटना के बाद लगा कि बात सुलझ जाएगी, लेकिन मामला बढ़ता गया और मैंने खुद को अकेला महसूस किया।’

‘मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करने का समर्थन नहीं करती। अगर ये सब हरियाणा में हुआ होता, तो पब्लिक खुद जवाब दे देती। अब मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।’

हरियाणवी गानों से अंजलि राघव ने अपनी पहचान बनाई है।

हरियाणवी गानों से अंजलि राघव ने अपनी पहचान बनाई है।

विवादों के बीच पवन सिंह ने किया पोस्ट

इस पूरे विवाद के बीच पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वो हाथ जोड़े दिख रहे हैं, उनके माथे पर तिलक है। उन्होंने लिखा है, ‘एक कहावत है- जिस तन लागे सो तन जाने। कोई न जाने पीर पराई।’

कौन हैं अंजलि राघव

अंजलि ने हरियाणवी गानों से अपनी पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी काम कर चुकी हैं। ‘कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा’ नाम की धारावाहिक में भी नजर आई हैं। उन्हें हाय रे मेरी मोटो गाने ने दुनियाभर में पहचान दिलाई है।

अंजलि ने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज होते हैं। अंजलि राघव ने पवन गिल के साथ गाना ‘मैडम नाचे नाचे रे तू तो’ में भी काम किया है।

एक्ट्रेस अंजलि राघव का म्यूजिक इंडस्ट्री में सफर…

  • तीन बहनें और एक भाई, माता-पिता की हो चुकी मौत : एक इंटरव्यू में अंजलि ने बताया था कि मेरे माता-पिता की मौत हो चुकी है, वे 3 बहनें और एक भाई हैं। 8वीं और 9वीं में होस्टल में पढ़ाई की, 10वीं में ही दिल्ली आई थी। मेरी दोनों बड़ी बहनें परफॉर्म करती थी। जब वे हरियाणा म्यूजिक वीडियो किया करती थी, मैं देखने जाया करती थी। लोग मुझे पीछे खड़ा कर देते थे। मैं बिना इंटरेस्ट के खड़ी हो जाती थी। इसमें मुझे बिल्कुल मजा नहीं आता था। 11वीं में मैंने साइंस में एडमिशन ले लिया। टीचर बनना ड्रीम था, जो कर नहीं पाई।
  • पापा की दोनों किडनियां फेल हुई, काम करना शुरू किया : अंजलि ने आगे बताया, हर जगह लाइफ चेंजिंग फेज आता है। मैं उस वक्त बहुत खुशी से जीवन जी रही थी। सपनों को पूरा करने वाली ही थी। 11वीं, 12वीं के दौरान ही पापा की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं। वे डायलसिस पर आ गए थे। मंथली खर्चा बहुत हो जाता था। दोनों बहनें उस वक्त काम किया करती थी। मैं भी सोचती थी कि पापा की मदद नहीं कर सकती, लेकिन खुद के लिए तो कर ही सकती हूं। शनिवार-रविवार को शूट कर लिया करती थी। जो कमाई होती थी, उससे अपनी ट्यूशन फीस और स्कूल फीस को कवर कर लिया करती थी। इससे घर पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता था। पापा के लिए बहनें किया करती थी।
  • पहले मम्मी ने दुनिया छोड़ी, फिर पापा भी चल बसे : अंजलि बताती है, पूरे 5 साल पापा बेड रेस्ट पर रहे। मम्मी उस वक्त बिल्कुल ठीक थीं। हम यह सोच रहे थे कि पापा को कुछ होगा। मम्मी के लिए सोचने का मौका ही नहीं मिला। पापा के गुजरने से छह महीने पहले मम्मी की डेथ हो गई। मैं कॉलेज गई हुई थी। फर्स्ट ईयर में थी। घर आई तो मम्मी नहीं बच पाई थी। मां की मौत के छह महीने बाद पापा भी चले गए। पापा को ब्रेन हेमरेज हुआ था। इससे तो हमने किसी भी तरह उन्हें बचा लिया था, ऑपरेशन भी सक्सेसफुल हो गया था। मगर, हॉस्पिटल में आग लग गई। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
  • काम करना मजबूरी हुई, हरियाणवी इंडस्ट्री जॉइन की : अंजलि ने आगे बताया, माता-पिता की मौत के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करना मेरी मजबूरी बन गई। हर साल मैं इसे छोड़ने का मन बना लेती थी, लेकिन उसी वक्त एक गाना हिट हो जाता था। लोगों की नजर में आने लग गई थी। हिट होने के बाद लालच आ जाता है। फिर भी मैं कई साल तक इसे छोड़ने का मन बनाए हुए थी। बताती है कि अब हरियाणवी गीतों का एक क्रेज है, लोग भी पसंद करते है। एक टाइम में दिल्ली में लोग हरियाणवी गाने खरीदते नहीं थे। उनको मेरे काम के बारे में पता भी नहीं था। मगर, हरियाणवी गीतों ने मुझे पहचान दिलाई।
  • हरियाणा के राजस्थान, बॉलीवुड, भोजपुरी और टीवी सीरियल मिलें कई ऑफर : अंजलि बताती है, वे राजस्थानी मूवी भरखमा में भी काम कर चुकी हैं। यह लव स्टोरी पर बनी फिल्म है। इसमें राजस्थान के नामचीन कलाकार श्रवण सागर, राजवीर गुर्जर बस्सी, गरिमा पारीक सहित कई कलाकार है। इसके अलावा ‘कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा’ नामक धारावाहिक में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज होते रहते हैं। उन्हें बेस्ट फीमेल मॉडल हरियाणा के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। हाल में पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सइयां सेवा करे’ रिलीज हुआ।
हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं।

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं।

———————-

ये खबर भी पढ़िए….

ज्योति सिंह बोली- अब सुसाइड का ख्याल आता है:पवन सिंह के नाम लिखा लेटर- दूर रहना था तो पास क्यों बुलाया, मेरा दर्द समझिए

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पति के नाम सार्वजनिक चिट्ठी लिखी है।ज्योति सिंह ने लिखा है कि, मुझे अपने ही जीवन से नफरत होती जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए। पूरी खबर पढ़िए

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *