Second day of Swami Haridas Music and Dance Festival | स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का दूसरा दिन: कत्थक और सूफी की दिखाई दी जुगलबंदी,काव्य पाठ कर कवि देंगे स्वामी हरिदास जी को भावांजलि – Mathura News

Actionpunjab
4 Min Read


दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का समापन सूफी और कवि सम्मेलन से हुआ

दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से स्वामी हरिदास जी को उनके प्राकट्य दिवस पर भावांजलि अर्पित की। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री B L वर्मा ने स्वामी हरिदास जी के चित्र के

.

स्वामी हरिदास जी महाराज भारतीय शास्त्रीय संगीत की ऐसी अनन्य विभूति हैं जिन्होंने अपनी भक्ति से रस भाव की प्रधानता को बढ़ावा दिया। उनकी पुण्यभूमि पर स्वामी हरिदास को भावांजलि अर्पित करना हर भक्त की आकांक्षा होती है। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृंदावन धाम की पुण्य धरा पर रसिक संतो ने अपनी रसमयी साधना से भाव भक्ति को प्रधानता दी। स्वामी हरिदास जी महाराज उसी श्रृंखला के महान विभूति थे।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल,विधायक मेघश्याम सिंह ने स्वामी हरिदास जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। ब्रज के प्रमुख संत सियाराम दास महाराज ने स्वामी जी को पुष्पार्चन करते हुए ब्रज की महत्ता और स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री B L वर्मा

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री B L वर्मा

कत्थक और सूफी की नजर आई जुगलबंदी

संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में पहली बार कथक और सूफी की अनूठी जुगलबंदी देखने को मिली। कब्बाल के सूफियाना अंदाज और नृत्यकारों के नयनाभिनय की संजीदगी ने श्री कृष्ण भक्ति को जीवंत कर दिया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कत्थक और सूफी की जुगलबंदी ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया

कत्थक और सूफी की जुगलबंदी ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया

कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों की बटोरी तालियां

रमणरेती स्थित वन महाराज कॉलेज के प्रांगण में आयोजित संगीत महोत्सव में रविवार देर रात को सूफी और कथक की अद्भुत जुगलबंदी में लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह और नामचीन कब्बाल हयात हुसैन के निर्देशन में करीब दो दर्जन से अधिक कलाकारों ने श्री कृष्ण भक्ति को अपनी कला के माध्यम से जागृत किया। सूफी संगीत के प्रसिद्ध भजन सांसों की माला से सुमरु हरि का नाम के माध्यम से भक्तिमति मीराबाई की भक्ति साधना को प्रदर्शित किया। इसे आगे बढ़ाते हुए छाप तिलक सब छीनी तोसों नैना मिलाके भजन पर सुर और ताल की लयबद्धता को देखकर दर्शक झूम उठे।

कविता के जरिए डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना

स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में अंतिम दिन देर रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। काव्य पाठ की शुरुआत मेरठ की कवयित्री डॉ शुभम त्यागी ने की। जिसमें उन्होंने श्रृंगार रस की कविताओं का काव्य पाठ किया। इसके बाद आए उदयपुर से आए कवि राव अजात शत्रु ने अपने काव्य पाठ के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर निशाना साधा।

कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि

कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि

इंदौर की कवियत्री भुवन मोहिनी ने हास्य पर किया काव्य पाठ

कवि सम्मेलन में इंदौर से आई कवियत्री भुवन मोहिनी ने हास्य कविताओं का पाठ किया तो श्रोता गुदगुदाने को मजबूर हो गए। उन्होंने पति पत्नी के रिश्तों पर कविता सुनाई। कवि भुवन मोहिनी ने मंच से प्रेम की कविताओं का भी पाठ किया। उन्होंने कहा नयनों ने नयनों में मदिरा घोली रात भर,चांद को पाने की जिद में खिड़की खोली रात भर सुनाया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *