Trump Advisor Vs Indian Brahmins Russian Oil Deal Peter Navarro | ट्रम्प सलाहकार बोले-रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे भारतीय ब्राह्मण: इसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा, इंडिया को रूस की धुलाईमशीन भी कहा

Actionpunjab
3 Min Read


वॉशिंगटन डीसी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को एक बार फिर सही ठहराया। - Dainik Bhaskar

ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को एक बार फिर सही ठहराया।

ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर रूसी तेल खरीद कर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत के ब्राह्मण रूसी तेल से मुनाफा कमा रहें है, जिसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा है।

पीटर ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद कर उसे यूक्रेन पर हमला करने के लिए पैसे दे रहा है। इसलिए सबसे ज्यादा टैरिफ झेल रहा है। इससे रूस और अमेरिका को नुकसान नहीं हो रहा है। बल्कि आम भारतीयों को हो रहा है। यह बात उन्हें समझना चाहिए।

नवारो ने भारत को ‘रूस की धुलाईमशीन’ कहा और आरोप लगाया कि भारत न सिर्फ व्यापार असंतुलन बढ़ा रहा है बल्कि ऐसे गठजोड़ भी मजबूत कर रहा है, जो अमेरिका के हितों के खिलाफ हैं।

कांग्रेस बोली- अमेरिका को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को पीटर नवारो की विवादित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस तरह के निराधार बयान नहीं देने चाहिए।

इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि ‘ब्राह्मण’ शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया में अमीरों के लिए किया जाता है। ऐसे में नवारो का बयान न केवल भ्रामक है बल्कि उनकी अज्ञानता भी दिखा रहा है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और जाने-माने अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने भी नवारो की टिप्पणी को गलत ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बयान बताता है कि अमेरिका के बौद्धिक क्षेत्रों में भारत के प्रति किस तरह के पूर्वाग्रह हावी हैं। यह सोच सीधे तौर पर 19वीं सदी के औपनिवेशिक लेखकों जैसे जेम्स मिल की विरासत है।।”

नवारो ने यूक्रेन जंग को ‘मोदी वॅार’ बताया था

इससे पहले भी नवारो ने ब्लूमबर्ग टीवी के इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन जंग को मोदी की जंग बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और ऊंची कीमत पर बेचता है। इससे रूस को जंग के लिए पैसा मिलता है और वो यूक्रेन पर हमला करता है।

नवारो ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस और चीन के साथ भारत के बढ़ते संबंध दुनिया के लिए खतरा बन सकते हैं।

उन्होंने कहा- भारत तुम तानाशाहों के साथ मिल रहे हो। चीन ने अक्साई चिन और तुम्हारे कई इलाके पर कब्जा कर लिया। और रूस? जाने भी दो। ये आपके दोस्त नहीं हैं।

नवारो ने कहा था कि अगर आज भारत, रूस से तेल खरीदना बंद कर दो अमेरिका कल से उसका 25% टैरिफ खत्म कर देगा।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *