fazilka dc raid 40 cattle feed bags recovered investigation ordered | फाजिल्का में डीसी की छापेमारी: कैटल फीड के 40 बैग घर में छिपाकर रखे, बाढ़ पीड़ितों के लिए आए थे – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read



फाजिल्का के गांव कांवावाली में एक घर से बरामद हुए कैटल फीड के बैग।

पंजाब में फाजिल्का के डीसी ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक मकान पर रेड की। जहां से बाढ़ पीड़ित लोगों में बांटी जाने वाली 40 बैग कैटल फीड बरामद हुई है। डीसी का कहना है कि यह फीड यहां पर कैसे आई और किसने रखी है। इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर क

.

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कांवावाली में घर में बाढ़ पीड़ित लोगों में बांटी जाने वाली कैटल फीड स्टोर कर रखी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची, जहां पर एक घर से करीब 40 बैग कैटल फीड मिले हैं। उन्होंने बताया कि उक्त परिवार द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि स्थानीय एक गांव के सरपंच द्वारा उनके घर पर यह कैटल फीड के बैग रखे गए हैं। बरसात होने के चलते उनके घर पर स्टोर की गई है, लेकिन ऐसी कोई भी जानकारी प्रशासन को नहीं थी।

डीसी ने दिए जांच के आदेश

जिसके चलते उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच देखा तो 40 बैक कैटल फीड पाए गए। जिस पर उन्होंने जांच की आदेश दिए। डीसी ने कहा कि लोग उनके पास शिकायत कर रहे हैं कि उनके पशुओं के लिए कैटल फीड नहीं मिल रही और परिवार को राशन नहीं मिल रहा। इधर कैटल फीड बिना प्रशासन को बताए स्टोर कर रखी है जिसकी जांच की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *