Sanjay was going to campaign against his father Sunil Dutt | पिता के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वाले थे संजय: सुनील शेट्टी ने सुनाया मजेदार किस्सा, जवाब में एक्टर बोले- भूल गया था पिता कंग्रेस में थे

Actionpunjab
2 Min Read


45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और संजय दत्त हाल ही कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शामिल हुए। शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों जमकर मस्ती करते और एक-दूसरे की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने शो में संजय दत्त से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिसमें वो अपने ही पिता सुनील दत्त के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वाले थे।

प्रोमो में दिखता है कि सुनील पहले संजय दत्त के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहते हैं- ‘इनके साथ शूटिंग करना यानी 8-8:30 बजे मैं भाग जाता हूं। हैदराबाद में ताज का दरवाजा तोड़ दिया था।’ जवाब में संजय कहते हैं- ‘तो फिर 8 बजे क्यों सो रहे थे?’ सुनील ने यह भी बताया कि संजय में अभी भी बचपना है और जब भी वह आसपास होते हैं तो कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जाती है।

इसके बाद सुनील ने एक और मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार संजय भूल गए थे कि उनके पिता और एक्टर सुनील दत्त कांग्रेस में थे। वो विपक्षी पार्टी के एक सदस्य के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हो गए थे। वो बताते हैं- ‘दत्त साहब कांग्रेस में थे। संजय को एक दोस्त का फोन आ, जो विपक्ष में था और नो चाहता था कि ये उसके लिए कैंपेन करे। इसने भी हां बोल दिया।’ इस पर संजय दत्त सफाई देते हुए कहते हैं- ‘मैं भूल गया था।’

सुनील ने बताया कि बाद में संजय की जगह उन्हें प्रचार करने गए और कहा गया। जब सुनील दत्त साहब को पता चला तो उन्होंने सुनील को अपने पास बुलाया। एक्टर याद करते हुए बताते हैं- ‘दत्त साहब ने मुझे घर बुलाया और कहा बेटा मेरे बारे में भी सोचना। तो मैंने दिल में कहा आपके बेटे ने नहीं सोचा मैं क्या सोचूं!’

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *