Mandore and Delhi Sarai Rohilla trains canceled on Tuesday | मंडोर और दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेनें मंगलवार को रद्द: 3 को सालासर सुपरफास्ट भी कैंसिल रहेगी, जोधपुर-बैंगलुरू ट्रेन भिवंडी पर अस्थाई ठहराव – Jodhpur News

Actionpunjab
2 Min Read



दिल्ली रेल मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण मंगलवार को जोधपुर से चलने वाली मंडोर और दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेनें आवागमन में एक-एक ट्रिप रद्द रहेगी। वहीं, जोधपुर-बैंगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन का भिवंडी रोड स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है।

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली मंडल के खलीलपुर-रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से ट्रेन 22996/22995, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोधपुर से 2 सितंबर (मंगलवार) और दिल्ली से 3 सितंबर (बुधवार) को पूरी तरह से रद्द रहेगी।

इसी तरह, ट्रेन 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोधपुर से 2 सितंबर (मंगलवार) तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर रेलवे स्टेशनों के बीच 3 सितंबर (बुधवार) को पूरी तरह रद्द रहेगी।

त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 सितंबर बुधवार (बुधवार) को दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर स्टेशनों के बीच पूरी तरह से रद्द और ट्रेन नंबर 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 2 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी स्टेशन तक ही संचालित होगी। यानी, यह ट्रेन रेवाड़ी से दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों के बीच आशिक रद्द रहेगी।

बैगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस का भिवंडी रोड स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-बैगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन का भिवंडी रोड स्टेशन पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

गाडी संख्या 16507, जोधपुर-बैगलुरू एक्सप्रेस जो 4 सितंबर से जोधपुर से रवाना होगी, वह भिवंडी रोड स्टेशन पर 22:03 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। इसी तरह, गाडी संख्या 16508, बैगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस जो 3 सितंबर से बैगलुरू से रवाना होगी, वह भिवंडी रोड स्टेशन पर 22:08 बजे पहुंचकर 22:10 बजे रवाना होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *