बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने 2 राजभोग और 2 शयन भोग के गोस्वामियों को सदस्य बनाया है
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से गठित बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी वृंदावन के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सेवानिवृत हाईकोर्ट अशोक कुमार द्वारा कमेटी में गोस्वामी सदस्यों का चयन कर लिया गया है। कमेटी ने 2 सदस्य राजभोग सेवा से और 2 सदस्य शयन भोग सेवा
.
28 अगस्त को हुई थी बैठक
उच्चतम न्यायालय के आदेश से गठित उच्चतम न्यायालय के आदेश से गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी वृंदावन के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति सेवानिवृत्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद अशोक कुमार द्वारा शैलेंद्र गोस्वामी और श्री वर्धन गोस्वामी राजभोग सेवायत तथा दिनेश कुमार गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) सेवायत शयन को कमेटी का सदस्य नामित किया है। 28 अगस्त को आयोजित बैठक में कमेटी का सदस्य बनने के लिए 14 आवेदनों पर विचार किया गया। इसके उपरांत चार सेवायतों को कमेटी का सदस्य नामित कर दिया गया है।

बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने बैठक के बाद निर्णय लिया
इन्होंने किया था आवेदन
इस हाई पावर कमेटी में अब चार सेवायतों के अलावा अध्यक्ष सहित 8 सदस्य हैं। कमेटी की आगामी बैठक की सूचना सदस्य,सचिव जिला अधिकारी मथुरा सीपी सिंह द्वारा 3 दिन पूर्व चयनित सदस्यों को दी जाएगी। कमेटी का सदस्य बनने के लिए प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी, अशोक कुमार गोस्वामी,दिनेश कुमार गोस्वामी, अशोक कुमार गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, शरद गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, श्रीवर्धन गोस्वामी,गोपीनाथ गोस्वामी, विजय कृष्ण गोस्वामी और दिनेश कुमार गोस्वामी द्वारा आवेदन किए गए थे। इनमें से कमेटी द्वारा विचार करने के बाद 4 सदस्य नामित किए गए हैं।