Karnal-BJP-protests-Rahul-Gandhi-remarks-effigy-burnt-update | करनाल में भाजपा नेताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला: पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी का विरोध, माफी की मांग – Gharaunda News

Actionpunjab
3 Min Read


करनाल में राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपा नेता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर कांग्रेस नेताओं की तरफ से की गई गलत टिप्पणी पर करनाल जिले के बीजेपी नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेताओं ने विधायक जगमोहन आनंद की अगुआई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और राहुल गांधी से

.

वोट चोरी का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है और इसके बाद राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के आरोप लगाते हुए देशभर में घूम रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वोट चोरी होती तो 543 सीटों में से सभी सीटें भाजपा को मिलतीं, फिर कांग्रेस के लिए कुछ क्यों छोड़ा जाता।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी या भूपेंद्र हुड्डा ये सभी नेता तो ईवीएम मशीनों से ही जीते हैं, इनके लिए अलग मशीनें तो नहीं थीं।

करनाल में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

करनाल में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

बीजेपी नेता बोले-कांग्रेस निकाल रही खुनस

जगमोहन आनंद ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जब देखा कि जनता ने उन्हें नकार दिया है, तो अब अपनी खुनस निकालने के लिए अपशब्दों और गलत बयानबाजी का सहारा ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं में पाश्चात्य संस्कृति का खून है और वही अब नजर आ रहा है। ऐसे लोग मां, बहन और बेटियों की बदनामी करने से भी पीछे नहीं हटते और प्रधानमंत्री की माता के बारे में भी अपशब्द कहे गए।

मां का दर्जा भगवान से भी ऊंचा

विधायक आनंद ने कहा कि भारत की संस्कृति में मां का दर्जा भगवान से भी ऊंचा माना गया है। सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी अपनी ही मां के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी संस्कृति से पूरी तरह दूर हो चुकी है और यही कारण है कि देश की जनता के बीच कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है।

जनता के बीच अपनी साख खो रही

बीजेपी नेताओं का कहना था कि कांग्रेस के नेताओं की ओर से बोले गए इन शब्दों का ही नतीजा है कि कांग्रेस लगातार हाशिये पर जा रही है और जनता के बीच अपनी साख खो रही है। करनाल में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जब तक राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *