kurukshetra jagdish singh jhinda punjab flood politics blame modi-bhagwant mann | कुरुक्षेत्र में HSGMC प्रधान का सरकार पर हमला: जगदीश सिंह झींडा बोले- पाकिस्तान से बदले की साजिश में गई जानें; पंजाब-सेंटर आपस मिले हुए – Kurukshetra News

Actionpunjab
2 Min Read


हेड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झींडा।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने केंद्र सरकार पर साजिश के तहत पंजाब को डुबोने का आरोप लगाया है। पंजाब की भगवंत मान और केंद्र की सरकार आपस में मिले हुए हैं। पाकिस्तान से बदला लेने के लिए पंजाब को डूबने दिया

.

झींडा सोमवार को कमेटी के हेड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से पंजाब के लिए कोई बयान तक नहीं आया। अगर बिहार में बाढ़ आती तो सरकार अपने खजाने खोल देती, क्योंकि वहां इलेक्शन होना है।

मीडिया से बात करते ।

मीडिया से बात करते ।

ट्रंप ने दिया बयान

प्रधान झींडा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र ने जानबूझकर पंजाब को बर्बाद होने दिया। सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान से बदला लेना है तो जंग छेड़ें, लेकिन मासूम लोगों की जान क्यों ली जा रही है? आरोप लगाया कि केंद्र और पंजाब सरकार दोनों मिलकर राजनीति कर रही हैं।

राजनीति बंद करें सरकारें झींडा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब को देखकर राजी नहीं है। इसलिए पंजाब के लोग अलग देश की मांग करते हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार भी केंद्र के साथ मिली हुई है। दोनों सरकारें पंजाब पर राजनीति कर रहे हैं। भगवंत मान ने सरकार से 60 हजार करोड़ की मदद मांग है। क्या पंजाब सरकार का खजाना खाली हो गया?

कमेटी करेगी मदद

झींडा ने कहा कि कमेटी ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद का निर्णय लिया है। पूरे हरियाणा के गुरुघरों में राशन, दवाइयां, फीड और पशुओं का चारा के लिए मुनादी करवाई गई। कमेटी पंजाब में लोगों के चेकअप के लिए मेडिकल टीम भी भेजेंगी। कई अस्पतालों के साथ उनकी बातचीत चल रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *