लखनऊ में गणेश चतुर्थी के विशेष अवसर पर हर तरफ गणपति की धूम है। चौक के राम मनोहर लोहिया लॉन में चल रहे गणेश उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शामिल हुए । उत्तर प्रदेश मराठी समाज की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में जयवीर सिंह ने गणपति का पू
.

आरती में शामिल हुए मंत्री जयवीर और अन्य लोग

महाप्रसाद चखते हुए पर्यटन मंत्री
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जयवीर सिंह ने गणपति बप्पा की आरती किया। इस दौरान मराठी समाज के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटील ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपती शिवाजी की प्रतीमा भेंट की। इसके बाद मंत्री जयवीर सिंह ने चौक चौराहे पर छत्रपती शिवाजी की 12.5 फुट ऊँची भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा किया । जयवीर सिंह ने बप्पा को महाभोग चढ़ाया उसके बाद महाप्रसाद का चखा। इस मौके पर विधायक प्रत्येंद्र पाल सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह , लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गणेशोत्सव के संयोजक व मराठी समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने कहा कि यह 40 वां गणेश उत्सव है। चौक चौराहे से इसकी शुरुआत हुई थी और अब इस बड़े लॉन में हो रहा है। इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल राम नायक हर वर्ष कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। 10 दिनों तक बड़ी संख्या में आम और खास सभी लोग बप्पा के दरबार में पहुंचते हैं । इस गणेश उत्सव के माध्यम से दो राज्यों के लोग मिल रहे हैं। पर्व समाज को जोड़ने का काम करते हैं।