परवेज़ आलम | बनकटी, बस्ती7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतका मालती देवी (फाइल फोटो)
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के डीहीखास गांव में एक परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया। दूधराम के बेटे सुनील की पत्नी ने 1 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में बेटे को जन्म दिया था।
इस खुशी के मौके पर सुनील की बहनें भी घर आई हुई थीं। सोमवार की रात को शराब के नशे में धुत सुनील घर लौटा। खर्चे को लेकर परिवार से विवाद करने लगा। मां मालती देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो सुनील ने उन्हें डांट दिया।
मालती देवी पहले से ही हाई बीपी और हाई शुगर से पीड़ित थीं। बेटे की डांट-फटकार से वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के लोगों ने उन्हें गोद में उठाया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
गांव के चौकीदार प्रेमचंद की सूचना पर एडिशनल एसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।