Drone show made the inauguration of the event venue special | ड्रोन शो से इवेंटस्थान के आगाज को बनाया खास: आसमान में खम्मा घणी, जयपुर और भारत का मानचित्र आया नजर, नवज्योत ने दी खास प्रस्तुति – Jaipur News

Actionpunjab
3 Min Read


फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) और ब्लैक रॉक के सहयोग से आयोजित 12वें वार्षिक संस्करण इवेंटस्थान 2025 की शुरुआत फेयरमोंट जयपुर में हुई।

फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) और ब्लैक रॉक के सहयोग से आयोजित 12वें वार्षिक संस्करण इवेंटस्थान 2025 की शुरुआत फेयरमोंट जयपुर में हुई। तकनीक, संगीत और परंपरा के इस संगम ने पहले ही दिन मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

.

कार्यक्रम की शुरुआत ओपन नेटवर्किंग सत्र से हुई, जिसमें देशभर से आए 250 से अधिक इवेंट मैनेजर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने अनुभव साझा किए। इसके बाद शाम का सबसे आकर्षक पल रहा बॉटलैब का ड्रोन शो, जिसमें आसमान पर भारत का नक्शा, जयपुर, खमा घणी, फोरम का लोगो और इवेंटस्थान 2025 की आकृति उकेरी गई।

शाम का सबसे आकर्षक पल रहा बॉटलैब का ड्रोन शो, जिसमें आसमान पर भारत का नक्शा, जयपुर, खमा घणी, फोरम का लोगो और इवेंटस्थान 2025 की आकृति उकेरी गई।

शाम का सबसे आकर्षक पल रहा बॉटलैब का ड्रोन शो, जिसमें आसमान पर भारत का नक्शा, जयपुर, खमा घणी, फोरम का लोगो और इवेंटस्थान 2025 की आकृति उकेरी गई।

शो की शुरुआत जयपुर की परंपरागत मेहमाननवाजी को दर्शाते हुए खम्मा घणी शब्दों से हुई, जिसका सभी मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

फोरम अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन में आईफा के संस्थापक सब्बास जोसफ भी शामिल हो रहे हैं और कीनोट एड्रेस देंगे। वहीं, फोरम सेक्रेट्री अजय चौहान ने बताया कि पहले दिन की शाम को जयपुर के लोकप्रिय गायक नवज्योत ने खास बनाया। उन्होंने अपने ओरिजनल नगमों और बॉलीवुड हिट गानों अनहोले, अन्टिल आई फाउंड यू, ओ सनम, फितूर, लैला, परेशान, दरिया, दिल से रे, बेवफा, ओ ओ जाने जाना, हम्मा हम्मा, इलाही आदि की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ड्रोन से फेयरमॉन्ट होटल के ऊपर इंडिया का मानचित्र बनाया गया।

ड्रोन से फेयरमॉन्ट होटल के ऊपर इंडिया का मानचित्र बनाया गया।

नवज्योत अहूजा, जयपुर के उभरते हुए युवा कलाकार हैं जो अपनी ऊर्जावान लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रस्तुति ने इवेंटस्थान 2025 के पहले दिन को यादगार बना दिया और जयपुर के टैलेंट को राष्ट्रीय मंच पर चमकाया। इवेंटस्थान 2025 का दूसरा दिन रोमांचक सत्रों, प्रस्तुतियों और प्रतिष्ठित फोरम अवॉर्ड्स के साथ और भी खास होने वाला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *