![]()
चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार आरोपी।
बाबूपुरवा पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तीन स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
.
कई वारदातें कबूली
पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त को रेलवे स्टेशन के पास से विजय अंबार नाम की व्यक्ति स्कूटी (UP78HV6557) चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
इसी क्रम में बाबूपुरवा पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ क्षेत्र में घूम रहा हैं। इस पर बाबूपुरवा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गल्लामंडी निवासी विशाल सविता को गिरफ्तार कर लिया।
तीन चोरी के वाहन बरामद
पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई तीन वाहन बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी लूट व चोरी के मुकदमे अलग-अलग कई थानों में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर है, जो स्कूटी चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचने का काम करता था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक अजय कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, उपनिरीक्षक सुमित कुमार माली, हेड कांस्टेबल चंद्रकुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।