कार्यक्रम में मौजूद छात्र और शिक्षक
मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज मेरठ में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम न्यू एलटी हॉल में एमबीबीएस बैच-2022 के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
.

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से कराया अवगत
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस उनके जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। राधाकृष्णन जी न केवल राष्ट्रपति और दार्शनिक रहे बल्कि 40 वर्षों तक शिक्षण कार्य से जुड़े रहे।
स्वंय की थी अपील
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने शिक्षक दिवस मनाने के ऐतिहासिक कारणों को साझा किया। उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन ने स्वयं इच्छा जताई थी कि उनका जन्मदिन अलग से न मना कर 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों ने शिरकत की। छात्रों ने अपने शिक्षकों को कार्ड, मैसेज और गिफ्ट भेंट किए। साथ ही रोमांचक गेम्स का आयोजन भी हुआ।