जैसलमेर जिले में पिछले 4 दिनों से मानसून सुस्त पड़ा है। गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। साथ ही हवाएं भी चली। दोपहर में चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया
.
मौसम विभाग की माने तो मानसून शनिवार 6 सितंबर से सक्रिय हो जाएगा। जिससे एक बार फिर जिले में अच्छी बारिश का दौर चलेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया- जिले में शनिवार से एक बार मानसून सक्रिय होगा और बारिश का येलो अलर्ट भी है। इसके मुताबिक जिले में अच्छी बारिश होने के आसार है।

जैसलमेर जिले में 6 सितंबर से फिर से मानसून सक्रिय होगा। बादल छाने से अच्छी बारिश के आसार बन गए है।
बारिश के आसार से किसानों के चेहरे खिले मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को बारिश के आसार जताए है। बारिश की संभावनाओं के बीच किसानों के चेहरे खिले हैं। बारिश से फसलों को नया जीवनदान मिलने की उम्मीद है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर कमजोर होकर दुबारा कम दबाव के क्षेत्र के रूप में उत्तरी छत्तीसगढ़ व एमपी के ऊपर अवस्थित है।
इसके आगामी 24 घंटों में आगे बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व संभाग में 5 से 7 सितंबर को बारिश होने की संभावना है।