- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Snowfall| Delhi MP Kerala Mumbai Rajasthan Rain Alert
नई दिल्ली/चंडीगढ़/शिमला/देहरादून16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बारिश से पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही आ गई है। दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। नोएडा में सेक्टर-135 और सेक्टर-151 डूब गए हैं। कई इलाके में 3 से 4 फीट पानी भरा है।
हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में गुरुवार को पानी भर गया। इससे महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए।
राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज तालाब की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
पंजाब में बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 43 हो गई। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत मिल सकती है।
दिल्ली-NCR में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

ये ड्रोन विजुअल दिल्ली के मयूर विहार का है। शुक्रवार को पूरा इलाका पानी में डूबा दिखा।

दिल्ली के यमुना घाट के पास रिलीफ कैंप्स में गुरुवार को 2 फीट तक यमुना नदी का पानी भर गया।

दिल्ली में यमुना किनारे स्थित मॉनेस्ट्री मार्केट और वासुदेव घाट इलाके डूब गए हैं।
कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कटा कश्मीर में गुरुवार को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कें बह गईं या टूट गईं। इससे घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है।
झेलम नदी का जलस्तर कम हो गया है। नदी अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। हालांकि, एहतियात के तौर पर, कश्मीर रीजन के स्कूल और कॉलेज शनिवार, 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद 283 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 950 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
रामबन के डिप्टी कमिश्नर अलयास खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 29 अगस्त को रामबन के राजगढ़ तहसील के द्रुबला गांव में अचानक बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई थी।
देश के अन्य हिस्सों में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी के किनारे बसे इलाके गुरुवार को डूबे दिखे।

राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात बोराज तालाब की दीवार ढहने से कई कॉलोनियां डूब गईं।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बाढ़ के बीच गुरुवार को रिहायशी इलाकों में नाव चली।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में पानी भरा, NDRF तैनात
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MP के उज्जैन, नीमच और राजगढ़ में कारें बहीं, पुल पार करते समय तीनों हादसे

नीमच के रतनगढ़ में गुंजाली नदी पर पुल पार करते समय ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की गाड़ी बह गई और बीच नदी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने 3 लोगों को बचाया।

उज्जैन में खाचरोद के नन्दयासी गांव में पुलिया पार करते समय एक कार बागेड़ी नदी में बह गई। कार सवार काफी देर तक गाड़ी के ऊपर बैठा रहा। बाद में ग्रामीणों ने उसे बचाया।

राजगढ़ के सारंगपुर में कालीसिंध नदी के पुल से एक कार नदी में गिर गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकाला। कार के अंदर कोई नहीं मिला।
06:45 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात में इस सीजन पहली बार नर्मदा डैम के 23 गेट खोले गए

नर्मदा डैम के गेट खोलने के बाद 27 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।
गुजरात में नर्मदा नदी ने उफान पर है। नर्मदा का जलस्तर 135.94 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते, इस सीजन में पहली बार बांध के 23 गेट 2.50 मीटर तक खोल दिए गए हैं। फिलहाल बांध ओवरफ्लो से 2.74 मीटर दूर है। पिछले 24 घंटों में बांध का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। 27 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।
06:09 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के निगम बोध घाट इलाके में बाढ़, ड्रोन विजुअल में दूर-दूर तक सिर्फ पानी
05:48 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कश्मीर के बांदीपोरा में वुलर झील का लेवल बढ़ा, 11 परिवारों को शिफ्ट किया गया
कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार देर शाम वुलर झील का जलस्तर बढ़ने के कारण कुल्हामा गांव से 11 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि वुलर में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे जलस्तर खतरे के निशान 1578.00 मीटर के मुकाबले 1576.00 मीटर पर पहुंच गया।
एहतियात के तौर पर परिवारों को सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। दूसरी तरफ झेलम नदी का जलस्तर 14 फीट से ज्यादा हो जाने के बाद हाजिन इलाके में भी डर का माहौल है। इससे पहले, हाकाबारा, वांगीपोरा, सदुनारा और हाजिन के लोगों ने कमजोर बांधों को लेकर चिंता जताई थी।
05:21 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में यमुना का पानी घुसा
04:56 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में 11 दिनों से फंसे 50 यात्रियों का चिनूक हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

हिमाचल के चंबा के भरमौर में फंसे 50 मणिमहेश श्रद्धालुओं को शुक्रवार सुबह रेस्क्यू किया गया।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के भरमौर में 11 दिनों से फंसे 50 मणिमहेश श्रद्धालुओं को शुक्रवार सुबह वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से चंबा लाया गया। चंबा से सभी श्रद्धालुओं को सरकारी बसों में पठानकोट भेजा जा रहा है। भरमौर में अभी भी देशभर से 400 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
भरमौर में 24 से 27 अगस्त के बीच भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई थीं। इससे यात्री फंस गए थे। इस दौरान 11 श्रद्धालुओं की मौत भी हुई थी। इनमें 3 पंजाब, 5 चंबा, 1 उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 2 शवों का अभी पहचान होनी बाकी है।
04:44 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबी बाड़ डूबी
पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबी बाड़ पानी में डूब गई है। पाकिस्तान से आने वाला बाढ़ का पानी बॉर्डर पार कर गया है। इससे भारतीय सीमा में बांध को भी नुकसान पहुंचा है।
04:29 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ओखला बैराज के सभी गेट खोले गए

यमुना नदी के उफान पर होने के कारण शुक्रवार सुबह ओखला बैराज के सभी गेट खोले गए हैं।
04:11 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में 3 दिन बारिश के बाद धूप खिली, लोगों में राहत
03:42 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के मयूर विहार का पूरा इलाका जलमग्न, ड्रोन विजुअल देखिए
03:39 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
नोएडा सेक्टर-151 में यमुना का पानी घुसा, कई घर डूबे
03:27 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 4 जिलों में अलर्ट, बलरामपुर बांध हादसे में अब तक 5 शव मिले

बलरामपुर में गुरुवार को बांध टूटने के बाद ड्रोन से ली गई तस्वीर सामने आई है।
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ इन जिलों में बिजली गिरने और आंधी की आशंका है। बलरामपुर में गुरुवार को बांध टूटने की घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचों के शव मिल चुके हैं। दो लापता की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
03:12 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में बाढ़ का पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गईं
02:51 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में सेना ने लोगों की मदद के लिए पुल बनाया
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह जिले के बेजा गांव में सेना की 4 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे सैकड़ों ग्रामीणों की मदद के लिए 18 घंटे से भी कम समय में एक अस्थायी लकड़ी का पैदल पुल बना दिया है।
बेजा गांव में 1 सितंबर को लगातार बारिश के बाद बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई थी। इससे इलाके को भद्रवाह शहर से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क बह गई। बुटला, बेजा, श्रेखी और कट्यारा के लोगों का शहर से पूरी तरह संपर्क टूट गया था।
लोगों को खाने-पीने की चीजें, दवाइयों और जरूरी सामानों के लिए उफनती नदी को पार करके भद्रवाह जाना पड़ रहा था।
02:07 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, कुल्लू में मलबे में दबे 6 लोगों का सुराग नहीं

कुल्लू में गुरुवार को दो घर ढह गए। मलबे में दबे 6 लोगों की तलाश में देर रात सर्च ऑपरेशन चला।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने पांच जिले- कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य भागों में हल्की बूंदाबांदी या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 6 से 10 सितंबर तक किसी भी जिला में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। गुरुवार को कुल्लू में लैंडस्लाइड के बाद 2 मकान गिरने से दबे 6 लोगों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: भाखड़ा नदी खतरे के निशान से 1 फीट नीचे आई, 5 दिन बारिश से राहत

रूपनगर के चमकौर साहिब में गुरुवार को लोगों ने रेत भरी बोरियों से खुद बांध को मजबूत किया।
बाढ़ का कहर झेल रहे पंजाब के लिए राहत की खबर है। राज्य में अगले 5 दिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। पठानकोट से तरनतारन तक बाढ़ के पानी में कमी देखने को मिली है। गुरुवार शाम 5 बजे भाखड़ा बांध का जलस्तर तकरीबन 1679.05 फीट दर्ज किया गया, जो अब खतरे के निशान से एक फीट से भी कम है। पूरी खबर पढ़ें…
01:55 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: मारकंडा-घग्गर उफान पर, 8 जिलों में स्कूल बंद, आज 6 जिलों में अलर्ट

गुरुग्राम में गुरुवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
हरियाणा में बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। गुरुवार को यमुना, घग्गर, मारकंडा, टांगरी और सहायक नदियों के उफान पर होने से कई गांवों में पानी घुस गया है। खेतों से लेकर सड़कें और घर डूब हुए हैं। पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:50 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 6 जिलों में अलर्ट, अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना

नालंदा-बक्सर में गुरुवार को बारिश हुई। भागलपुर के नवगछिया में गंगा के पानी से पुल टूट गया।
बिहार के अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर सहित 6 जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। पटना में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि, हल्के बादल छाए रहेंगे। 7 सितंबर को समस्तीपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
01:44 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: अजमेर में तालाब की पाल टूटी, सड़कों-घरों में पानी; लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने के बाद कई कॉलोनियों में एक से डेढ़ फीट पानी भर गया।
राजस्थान के अजमेर में गुरुवार की रात करीब 11 बजे बोराज तालाब की पाल टूट गई। इससे आसपास के करीब एक हजार घरों में पानी घुस गया। लोगों ने परिवार सहित छत पर जाकर जान बचाई। तेज धार में कई कार बह गईं। कई मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। सूचना के बाद स्थानीय लोगों के साथ सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, नगर निगम, एडीए और प्रशासन की टीमों ने लोगों का रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…
01:34 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: उज्जैन में मंदिर, रतलाम में रेलवे प्लेटफॉर्म डूबा; आज भी बारिश का अलर्ट

उज्जैन, खंडवा, महू समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई।
मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसत 40 इंच बारिश हो चुकी है। इस बार लगातार दूसरे साल राज्य में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां साढ़े 8 इंच पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
01:21 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
5 सितंबर को राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

01:21 AM5 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
