Narnaul, Mahendergarh, Villagers, Locked, Sub-station, Updated | नारनौल में ग्रामीणों ने सब स्टेशन के जड़ा ताला: 24 में से केवल 03 घंटे ही आ रही बिजली, एसडीओ व एसएचओ ने खुलवाया – Narnaul News

Actionpunjab
3 Min Read


नारनौल के गांव आसरवास में बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी के गांव आसरावास में दस गांवों के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से परेशान होकर सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने ताला करीब चार घंटे तक लगाए रखा। जिसके बाद मौके पर पहुंचे निगम के एसडीओ व नांगल चौधरी एसएचओ ने ग्राम

.

गांव आसरावास में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा गांव आसरावास में करीब दस साल पहले बिजली का सब स्टेशन बनाया गया था। इस सब स्टेशन से आसरावास गांव के अलावा ब्राह्मणवास, मोरुंड, नायन, ठाकोड़ा, नियामतपुर, नायन, प्रेमा की ढाणी, त्यागी की ढाणी, गोठड़ी, अमरपुरा व मांदिया की ढाणी में बिजली आपूर्ति होती है।

नारनौल में बिजली सब स्टेशन पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया ताला

नारनौल में बिजली सब स्टेशन पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया ताला

यहां के ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, रामजीलाल सरपंच, देशराज, हीरालाल, हंसराज रावत व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव आसरावास में दस गांवों के लिए करीब दस साल पहले सब स्टेशन बना था। यहां पर करीब सात फीडर हैं, मगर कर्मचारी केवल तीन ही हैं। जिस समय सब स्टेशन बना उस समय सरकार द्वारा वायदा किया गया था कि इन दस गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी, मगर अब 24 क्या तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति नहीं होती है।

तालाबंदी के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस

तालाबंदी के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस

उन्होंने बताया कि आज इसी समस्या को लेकर ग्रामीण जब सब स्टेशन पहुंचे तो यहां पर तीन कर्मचारियों में से केवल दो कर्मचारी ही मौके पर मिले। एक अन्य कर्मचारी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी छुट्‌टी पर गया हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने कर्मचारियों को अपनी समस्या बताई। जिस पर कर्मचारियों ने कहा कि बरसात के समय आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। ऐसे में कर्मचारी कम होने के कारण यह समस्या हो गई है।

मौके पर पहुंचे एसडीओ

इस पर ग्रामीणों ने वहां पर बिजली सब स्टेशन के ताला लगा दिया। ताला लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर नांगल चौधरी थाना प्रभारी भगत सिंह पहुंचे। मगर ग्रामीण नहीं माने। जिसके बाद उन्हाेंने एसडीओ हितेष गोयल को बुलाने की मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीओ ने दोपहर करीब 12 बजे सब स्टेशन पर लगा ताला खुलवाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *