श्रावस्तीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले में बारावफात के मौके पर आज जिले भर के अलग-अलग जगहों पर तय स्थान से करीब 160 जुलूस निकाले गए। सभी जुलूसों के लिए एक निश्चित समापन स्थल भी पहले से तय किया गया है। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी राहुल भाटी पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जुलूस को लेकर बॉक्स फॉर्मेशन और रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

एसपी राहुल भाटी ने भिनगा कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने खुद ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जुलूस मार्गों पर जरूरत के हिसाब से यातायात डायवर्जन भी सुबह सें जुलूस समापन तक लागू किया गया है।

दरअसल ईद-ए-मिलाद या मिलाद उन-नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाता है। यह त्योहार मुस्लिम समाज में प्रेम और शांति का प्रतीक भी है। सभी जुलूसों का समापन अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग समय में रात्रि तक चलता रहेगा।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने लोगों से जिले के अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर सूचना दें।