PET exam will be held in Azamgarh from 10 am | आजमगढ़ में सुबह 10 बजे से होगी पीईटी परीक्षा: 48384 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन, 1500 दिव्यांग परीक्षार्थी भी होंगे शामिल – Azamgarh News

Actionpunjab
2 Min Read



आजमगढ़ में 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद आज़मगढ़ में परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा/पीईटी 2025 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में इस परीक्षा का आयोज

.

यह पीईटी की परीक्षा 6 व 7 सितम्बर 2025 को चार पालियों में जनपद के 26 परीक्षा केन्द्रों पर होंगी। ऐसे में परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए इसको लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

48384 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आजमगढ़ जिले में आयोजित पीईटी की परीक्षा में कुल 48384 परीक्षार्थी में प्रत्येक पाली में 12096 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस परीक्षा में करीब 1500 दिव्यांग परीक्षार्थी भी सम्मिलित होंगे। जिनके लिए परीक्षा केन्द्रों पर रैम्प की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं। इसके साथ ही 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 9 स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित किये गये हैं। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 2 एजेन्सी भी लगाई गयी है। एक परीक्षा में सुरक्षा हेतु तथा दूसरी परीक्षा के संचालन के लिए लगाई गई है।

इस परीक्षा को लेकर एडीएम प्रशासन ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों की एक दिन पूर्व जहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ट्रेनिंग कराई गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *