Ganesh immersion across the country today | देशभर में आज गणेश विसर्जन: मुंबई में 1.80 लाख मूर्तियां विसर्जित होंगी; AI के जरिए भीड़ का कंट्रोल, सुरक्षा में 21 हजार जवान

Actionpunjab
3 Min Read


नई दिल्ली/मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश विसर्जन की खास तैयारी की गई है।

मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं। इन्हें शहर के विभिन्न तटों, जलाशयों और 205 कृत्रिम झीलों में विसर्जित किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पुलिस पहली बार रूट मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगी।

इसके लिए गिरगांव चौपाटी पर एक AI बेस्ड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। प्रमुख गणपति कमेटी को क्यूआर कोड जारी किए गए हैं और विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के लिए स्टिकर भी लगाए गए हैं।

इससे पुलिस को वाहनों का पता लगाने, भीड़ पर नजर रखने और उन्हें कंट्रोल करने में मदद मिलेगी ताकि ट्रैफिक डायवर्जन के लिए इन्हें रियल टाइम में मैनेज किया जा सके।

हैदराबाद में हुसैन सागर लेक पर शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

हैदराबाद में हुसैन सागर लेक पर शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

हैदराबाद में अनंत चतुर्दशी से पहले भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

हैदराबाद में अनंत चतुर्दशी से पहले भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

मुंबई में क्या-क्या इंतजाम

  • समुद्र तटों पर 1,175 स्टील प्लेटें लगाईं, ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में न फंसें।
  • बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में मदद के लिए लगभग 50 जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की गई है।
  • विसर्जन स्थलों पर 245 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। साथ ही 42 क्रेन भी तैनात की गईं हैं।
  • जलाशयों और कृत्रिम झीलों पर 2,178 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं।
  • बचाव और राहत कार्य के लिए 56 मोटरबोट की व्यवस्था की गई है।

हैदराबाद में दो लाख गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा हैदराबाद में दो लाख गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा में करीब 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने कहा कि शनिवार को होने वाले अंतिम विसर्जन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रक्रिया लगभग 40 घंटे तक चलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *