ambala-weather-update-clouds-rain-cold-winds | Ambala News | अंबाला में छाए बादल, ठंडी हवाएं भी चल रही: बारिश के बाद मौसम हुआ खुशनुमा; कई जगहों पर अभी भी जलभराव – Ambala News

Actionpunjab
2 Min Read


अंबाला के मॉडल टाउन रोड के पास अभी जलभराव है।

हरियाणा के अंबाला में आज मौसम फिरसे बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज अंबाला में हल्की बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही पिछले दिनों हुई बारिश का अभी तक जलभराव कम भी नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर पानी भरा हुआ है।

.

बुधवार को हुई बारिश में डीसी का ऑफिस व सचिवालय डूब गया था। यहां दो से ढाई फीट तक पानी जमा रहा था। अब अगर दोबारा ऐसी बारिश हुई तो वही हालात दोबारा बन सकते हैं। अंबाला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे एडवोकेट रोहित जैन यहां प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे और प्रशासन की पोल खोली।

आज चल ठंडी हवाओं के साथ बारिश की संभावना

वहीं, आज मौसम विभाग की ओर से अंबाला जिले में आज ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है। अंबाला जिले में अभी तक कुल 743 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि ये अभी सीजन की सामान्य बारिश से कम है।

अंबाला में जलभराव के दौरान एक शव वाहन बुधवार को फंस गया

अंबाला में जलभराव के दौरान एक शव वाहन बुधवार को फंस गया

अंबाला में सेक्टर की सड़कें बनीं थीं तालाब

बुधवार को हुई तेज बारिश में अंबाला सिटी में सेक्टर-8, 9 व 10 को जाने वाली सड़कें तालाब बन गई थी। यहां से वाहन गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा हिसार रोड पर मानव चौक के आसपास 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया था। सावधानी के तौर पर इस सड़क पर वाहनों को जाने से रोका जा रहा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *