The water level of Saryu river increased in Ballia | बलिया में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा: कई गांव जलमग्न, भोजपुरवा में कटान बस्ती से 100 मीटर दूर – Bansdih News

Actionpunjab
2 Min Read


रविशंकर पांडे | बाँसडीह1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डीएसपी हेड पर शनिवार सुबह जलस्तर 64.55 सेमी और चांदपुर में 58.74 सेमी दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में क्रमशः 0.03 सेमी और 0.03 सेमी अधिक है।

भोजपुरवा गांव में नदी का कटान बस्ती से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पहुंच गया है। सुल्तानपुर पोखरा और महाराजपुर के नाहर छपरा में भी तेज कटान जारी है।

महाराजपुर नाहर छपरा, चुकविलियम, दियारा भागर और चांदपुर तीन तरफ से जल से घिरे हैं। इन गांवों तक पहुंचने का एकमात्र साधन नाव है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था की है। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी के अनुसार बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कटान प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया जा रहा है।

महाराजपुर के प्रधान मुनीब यादव ने बताया कि अभी तक बाढ़ प्रभावितों को राशन नहीं मिला है। लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम ने प्रभावित गांवों में पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है।

ग्रामीण रामू प्रसाद, छोटेलाल यादव, कपिलदेव यादव, चितेश्वर यादव, जयकिशन यादव, हृदय यादव, अखिलेश यादव, तेज बहादुर पाल, जई सहित कई लोगों ने सरकार से तत्काल राहत और कटान रोकने के स्थायी उपाय की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *