Accused of murder after gangrape injured in encounter lucknow sushant golf city | गैंगरेप के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल: मौके से साथी हुआ फरार, हादसा दिखाने के लिए ट्रैक पर फेंका था शव – Lucknow News

Actionpunjab
1 Min Read



लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले बदमाश से शनिवार देर रात किसानपथ किनारे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से आरोपी अनुज रावत घायल हो गया, जबकि उसका साथी देशराज रावत फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को ट्रामा

.

गैंगरेप के बाद हत्या का केस31 अगस्त को महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या की गई थी। आरोपी अनुज ने पूछताछ में बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। जिसकी जानकारी अनुज को थी। वो अपने साथ बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद साथी देशराज भी वहां पहुंचा। दोनों ने शराब पी और महिला से दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में ट्रैक के किनारे फेंक दिया।

सोमवार को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में निजी अंगों पर गंभीर चोट और नुकीली वस्तु से प्रहार की पुष्टि हुई थी।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

घटना के खुलासे के लिए एसीपी गोसाईगंज की निगरानी में चार टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज से अनुज और देशराज की पहचान हुई। फिलहाल देशराज की तलाश में दबिश जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *