Fazilka Old Man Jump Satluj NDRF Save Life News Update | फाजिल्का में बुजुर्ग ने सतलुज में लगाई छलांग: NDRF ने बचाई जान, दवा लेकर आ रहा था; नाव पर नहीं ले जाने का आरोप – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read



एनडीआरएफ टीम की नाव ने बचाई जान।

फाजिल्का में आज यानी रविवार को एक बुजुर्ग ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। मौके पर एनडीआरएफ टीम ने देखा तो रेस्क्यू कर उसकी जान बचा दी। बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि वह दवा लेने के लिए एनडीआरएफ टीम की नाव के जरिए गांव से सतलुज नदी के उस पार आया था। लेक

.

घटना कांवावाली पत्न के पास की है। बुजुर्ग दलीप सिंह ने बताया कि वह राम सिंह भैनी इलाके का रहने वाला है। उसके घर पर पशु भूखे है और वह खुद दवा लेने के लिए एनडीआरएफ की टीम की मदद से नाव के जरिए सतलुज पार आया था। अब वापिस गांव जाते वक्त उसके द्वारा उसे नाव पर ले जाने के लिए कहा गया।

उसने आरोप लगाया कि लेकर तो एनडीआरएफ टीम आई, लेकिन वापिस ले जाने से मना कर दिया। तो उसने सतलुज के पानी में छलांग लगा दी। तभी एनडीआरएफ की टीम ने नाव वापिस लाते हुए उसे रेस्क्यू कर लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि घर पर बिजली नहीं रात के समय लाइट का प्रबंध करने के लिए वह बिजली की तार लेने का प्रबंध कर रहा था। खुद की दवा की उसे जरूरत थी पिछले दस दिनों से वह घर में है और बाढ़ के पानी में उनकी करीब 8 एकड़ जमीन डूब गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *