Delhi Woman’s Body Found Near Gurugram Hotel, Murder Suspected | गुरुग्राम में दिल्ली की महिला की लाश मिली: मेदांता अस्पताल के पास झाड़ियों में पड़ी थी; पति बोला- मेल फ्रेंड से मिलने होटल आई थी – gurugram News

Actionpunjab
5 Min Read


गुरुग्राम में मिला दिल्ली की रहने वाली युवती का शव।

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार सुबह मेदांता अस्पताल के पास दिल्ली की महिला की लाश मिली है। लाश झाड़ियों में पड़ी थी। जो सड़ी-गली हालत में थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि महिला मेल फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होने होटल आई थी। उसके बाद से

.

महिला के पति ने कहा कि 8 दिन पहले उसकी आखिरी बार पत्नी से बात हुई थी। उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा था।उसके साथ कुछ गलत हुआ है।

वहीं गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि शव पर चोट के निशान नहीं हैं। नशे की हालत में आने पर उसकी वहां गिरने से मौत होने की संभावना है। फिर भी मामले की आगे जांच की जा रही है।

गुरुग्राम में पत्नी नेहा की मौत के बारे में जानकारी देते मनीष।

गुरुग्राम में पत्नी नेहा की मौत के बारे में जानकारी देते मनीष।

सुबह मिली पुलिस को सूचना रविवार सुबह किसी राहगीर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-39 में मेदांता अस्पताल के पास खाली प्लाट में झाड़ियों में लाश पड़ी है। पुलिस वहां पहुंची तो लाश महिला की थी। पुलिस ने उसकी बॉडी की जांच की तो उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।

लाश के कपड़ों से मिली ID से पहचान हुई पुलिस ने लाश के कपड़ों की जांच की तो उसमें से एक ID मिली। आईडी से मरने वाली महिला की पहचान नेहा खातून (26) की है। जो दिल्ली के गोविंदपुरी की रहने वाली है। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर महिला के पति को फोन किया। जिसके बाद उसका पति मनीष गुरुग्राम पहुंचा। उसने लाश की शिनाख्त की। वहीं लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पति बोला- दोस्त की बर्थडे पार्टी में आई थी दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचे पति मनीष ने पुलिस को बताया कि नेहा 29 अगस्त को अपने किसी मेल फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में आई थी। इसके बाद 30 अगस्त की सुबह उसकी नेहा से बात हुई। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। फोन पर भी उससे संपर्क नहीं हो रहा था। इसके बाद से वह नेहा की तलाश कर रहा था।

पुलिस होटल पहुंची, CCTV में दिखी पति के बयान के बाद पुलिस उस होटल में पहुंची, जहां नेहा अपने मेल फ्रेंड को मिलने के लिए आई थी। होटल की CCTV फुटेज चेक की गई तो उसमें 29 अगस्त की शाम नेहा होटल के अंदर जाते हुए दिखी। इसके बाद 30 अगस्त को तड़के 4 बजे वह होटल से बाहर आते हुए नजर आई।

नेहा की मौत पर पुलिस ने क्या कहा…

  • शरीर पर नहीं मिले किसी चोट के निशान: गुरुग्राम के थाना सदर के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हमने शव की जांच की। उस पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। ऐसे में उसकी हत्या की संभावना नहीं है।
  • महिला शराब पीने की आदी थी: थाना प्रभारी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वह शराब पीने की आदी थी। संभावना है कि होटल में वह अपने फ्रेंड से मिलने के बाद नशे की हालत में बाहर आई होगी और खाली प्लाट में गिर गई होगी।
  • खाली प्लाट में गिरकर मौत की संभावना: थाना प्रभारी ने कहा- 29-30 अगस्त को तेज बारिश हो रही थी। ऐसे में संभावना है कि खाली प्लॉट में गिरने के बाद उसे किसी ने नहीं देखा, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। वहां झाड़ियां भी थी, अब जब बारिश बंद होने के बाद कोई राहगीर वहां गया तो लाश के बारे में पता चला।

पति ने कहा- कुछ गलत हुआ नेहा के पति मनीष ने इस मामले में निष्पक्ष और जल्दी जांच की मांग की। मनीष ने कहा कि उसकी पत्नी नेहा के साथ कुछ गलत हुआ है। पत्नी के गायब होने के बाद वह कई दिन तक होटल के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उसने पुलिस से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *