Bhiwani Person Die After Being Hit Train News Update | भिवानी में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत: स्टेशन मास्टर ने देखा शव, पहचान होना बाकी – Loharu News

Actionpunjab
1 Min Read



सोंहासड़ा रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ।

भिवानी में आज यानी रविवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सोंहासड़ा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास हुआ। व्यक्ति रेवाड़ी से सीकर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया था। सोंहासड़ा स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी लोहारू

.

जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति ने सफेद कुर्ता पहना था और पैरों में चप्पल थी। पुलिस ने शव को लोहारू उपनागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और क्षेत्र में सूचना भेजी गई है।

जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मृतक की पहचान या गुमशुदगी के बारे में जानकारी हो तो जीआरपी चौकी लोहारू से संपर्क करें। इससे मृतक के परिजनों को सूचना दी जा सकेगी और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *