Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (8 to 14 September 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 5 राशियों के लिए तरक्की और लाभ वाला समय: मेष राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है, मिथुन राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं

Actionpunjab
19 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (8 To 14 September 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 सितंबर को चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। इसके बाद मीन और मेष राशि से गुजरते हुए 14 सितंबर तक वृष राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शनि और राहु-केतु की दृष्टि पड़ेगी। जिससे मेष राशि के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। मीन राशि वालों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। इस सप्ताह वृश्चिक और मकर राशि वालों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का इस सप्ताह समाधान मिल सकता है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आप पारिवारिक गतिविधियों और व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। नेगेटिव: युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मौजूदा परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाए रखना ही सही रहेगा। तनाव लेने से परिस्थितियां और मुश्किल हो सकती हैं। इस समय दूसरों की समस्याओं से दूर रहें और खुद को व्यस्त रखें।

करियर: कोई भी खास फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। इससे आप अपने कामों को अच्छी तरह पूरा कर पाएंगे। बैंकिंग सेक्टर के लोगों को प्रमोशन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों पर काम का दबाव रहेगा। लव: परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाने के लिए समय निकालें। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। हेल्थ: काम के अधिक बोझ के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव: इस सप्ताह आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे और अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित भी कर लेंगे। परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं में आपका योगदान रहेगा और आपके विचारों की सराहना होगी। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। नेगेटिव: कोई भी फैसला लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें, क्योंकि अनुभव की कमी से संबंध खराब हो सकते हैं। बातचीत करते समय दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। गलत शब्दों का इस्तेमाल किसी को ठेस पहुंचा सकता है।

करियर: व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। मौजूदा समय के हिसाब से नई तकनीकों को समझना और सीखना जरूरी है। उत्पादन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। नौकरी में आप अपनी कार्यप्रणाली से अधिकारियों का मन जीत लेंगे। लव: शादी से बाहर के संबंधों से दूर रहें। इनका घर की सुख-शांति पर बुरा असर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने परिवार में ही खुशियां तलाशें। हेल्थ: पेट खराब होने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई और दिक्कतें हो सकती हैं। कब्ज और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – पॉजिटिव: इस सप्ताह रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको अपने काम समय पर पूरा करने में मदद करेगी। आप घर-परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही अच्छी रहेगी। नेगेटिव: किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में आने से नुकसान हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई उम्मीद पूरी न होने से मन उदास रहेगा। डांटने-फटकारने के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें।

करियर: आपने किसी नए काम की योजना बनाई है, तो उसे शुरू करने का सही समय है। इस समय आपको अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में और अधिक ऑर्डर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में आपके सहयोगी जलन के कारण आपका काम बिगाड़ सकते हैं। लव: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन शादी से बाहर के संबंधों से खुद को दूर रखें, वरना आपकी बदनामी हो सकती है। हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क – पॉजिटिव: इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाने से राहत मिलेगी और आप अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर के किसी जरूरी काम को करते समय दूसरे सदस्यों की सलाह को भी महत्व दें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा। नेगेटिव: किसी भी तरह के लेनदेन से बचें। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर चिंता करने के बजाय धैर्य और संयम से काम लें। समय के साथ परिस्थितियां खुद ही ठीक हो जाएंगी। बहुत ज्यादा व्यस्त रहने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

करियर: कारोबार में मंदी रहेगी, लेकिन फिर भी रोजमर्रा के काम चलते रहेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े काम सावधानी से करें, कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सहकर्मियों की बातों पर आँख बंद करके विश्वास न करें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव: जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को सही बनाकर रखेगा और आपसी तालमेल भी अच्छा रहेगा। हेल्थ: अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा काम करने की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। डॉक्टर की सलाह से दवा लें और उचित आराम करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह – पॉजिटिव: इस सप्ताह आपको अपना कोई उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। इसलिए मेहनत में कोई कमी न रखें। संतान के भविष्य को लेकर भी कोई योजना बनेगी और वह जल्दी ही पूरी होगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव: जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक भी हो सकते हैं। कोई भी जरूरी काम करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। बच्चे बेकार की गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। इस समय कहीं भी निवेश करना ज्यादा फायदेमंद नहीं रहेगा।

करियर: व्यवसाय में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर बातचीत होगी। साथ ही मौजूदा व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। छोटी-छोटी बातों पर कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने से बचें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ कमी रह सकती है। इस समय बहुत एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है। लव: पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों से कुछ मनमुटाव रहेगा, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ: ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह का पूरी तरह पालन करें। महिलाओं को जोड़ों के दर्द या स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4

कन्या – पॉजिटिव: घर के बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है, लेकिन आप अपनी बेहतरीन कार्य क्षमता से समाधान निकाल लेंगे। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। नेगेटिव: अपनी कोई भी जरूरी बात सार्वजनिक न करें, वरना पछताना पड़ सकता है। अपने जरूरी कामों को सही समय पर निपटा लेना चाहिए। बातचीत करते समय गलत भाषा का इस्तेमाल न करें, वरना संबंधों में नकारात्मकता आएगी।

करियर: व्यवसाय की दृष्टि से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय रहते समस्या हल हो जाएगी। किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम ईमानदारी से करें और नियमों का पालन करें। लव: वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा और संबंधों में नजदीकियां आएंगी। हेल्थ: गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें, इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7

तुला – पॉजिटिव: इस सप्ताह का ज्यादातर समय सामाजिक और परोपकारी कामों में बीतेगा। घर में कोई शुभ कार्य कराने की भी योजना बनेगी। इस समय सोच-समझकर लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में फायदेमंद रहेगा। आपकी योग्यता और सही कार्यप्रणाली आपके कामों में और गति देगी। नेगेटिव: सोच-विचार करने में ज्यादा समय न लें, वरना कोई मौका हाथ से निकल सकता है। युवा वर्ग अपनी लापरवाही या व्यवहार की कमी के कारण करियर से जुड़े मामलों में धोखा खा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

करियर: कार्यस्थल पर सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपका मौजूद रहना जरूरी है। इस समय महिलाएं अपने व्यवसाय के प्रति खास तौर पर जागरूक रहेंगी। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें। लव: पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। आपसी तालमेल से इसे सुलझाने की कोशिश करें। हेल्थ: ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने आराम और ध्यान (मेडिटेशन) के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव: इस सप्ताह व्यवसाय और पारिवारिक कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ नए संबंध भी बनेंगे जो कि फायदेमंद रहेंगे। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन सुधार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के हिसाब से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव: गलतफहमी के कारण किसी दोस्त या संबंधी के साथ झगड़े की स्थिति बन सकती है। समझदारी और शांति से समय बिताना ही सही रहेगा। विद्यार्थी और युवा बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। इस पर विचार करने की जरूरत है। मौजूदा माहौल की वजह से अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा। अभी लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन जल्दी ही स्थिति ठीक हो जाएगी। लव: परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकता है, लेकिन आपसी तालमेल से समस्या का हल भी निकलेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा हो सकती है। हेल्थ: कोई पुराना रोग फिर से परेशान करेगा, जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8

धनु – पॉजिटिव: सकारात्मक बने रहना आपके मनोबल को बढ़ाएगा। उन कामों को पूरा करने का समय आ गया है, जिनके लिए आप पिछले कुछ समय से कोशिश कर रहे थे। किसी करीबी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और आपसी संबंधों में सुधार आएगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव: पारिवारिक मुद्दों पर बहस या गुस्सा करने से बचें। युवाओं को अपने अंदर समझदारी लाने की जरूरत है। कभी-कभी उनका जिद्दी और शंका करने वाला स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी भी इस समय पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।

करियर: कारोबार में कुछ असमंजस जैसी स्थिति रहेगी। काम की जगह पर कर्मचारियों के साथ कोई झगड़ा न होने दें, क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। गैरकानूनी कामों में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। लव: वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें। हेल्थ: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

मकर – पॉजिटिव: किसी भी असफलता से घबराने के बजाय अपनी मेहनत बढ़ाएँ। जल्दी ही लक्ष्य तक पहुँचने में मदद मिलेगी और आप खुद को काफी हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान के भविष्य से जुड़े किसी काम को लेकर चल रहे प्रयासों के भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नेगेटिव: इस बात का ध्यान रखें कि दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है। साथ ही कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, जिससे पढ़ाई में रुकावट आएगी। घर में कोई भी बदलाव करने से पहले बड़ों की राय लेना न भूलें।

करियर: व्यवसायिक गतिविधियां बहुत ही धीमी रहेंगी। अभी किसी भी तरह का बदलाव करना फायदेमंद नहीं है। प्रॉपर्टी या किसी ऑर्डर से जुड़ी डील करते समय कागजात की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। ऑफिस में सहकर्मियों की कोई गतिविधि परेशान कर सकती है। लव: पारिवारिक माहौल को सुखद बनाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें। हेल्थ: इंफेक्शन और एलर्जी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। मौसम के बुरे असर से खुद को बचाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ – पॉजिटिव: यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन आपके आत्मविश्वास और मेहनत से परिस्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी। युवा वर्ग अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानें और उसका इस्तेमाल करें। इस समय बनाई गई योजनाएं भविष्य में शुभ अवसर देने वाली हैं। नेगेटिव: मन में निराशाजनक विचारों को जगह न दें, वरना ये विचार आपके बनते हुए कामों में बाधा डाल सकते हैं। योजनाओं को तुरंत पूरा करें। बाहरी लोगों का दखल भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने निजी काम खुद ही करें।

करियर: व्यवसाय की जगह पर अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। कोई अच्छी डील भी फाइनल होगी, साथ ही रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाकर रखें। लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का उचित सहयोग बना रहेगा। अगर किसी अविवाहित व्यक्ति के रिश्ते में कोई बाधा आ रही है, तो उसका समाधान हो सकता है। हेल्थ: काम के बीच-बीच में उचित आराम भी लेना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द आपको परेशान करेगा। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – पॉजिटिव: इस सप्ताह कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से राहत रहेगी और कोई पुराना कर्जा भी उतर सकता है। आप अपने आत्मविश्वास और चतुराई से कोई भी काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। ज्ञानवर्धक और मजेदार साहित्य पढ़ने में भी समय बीतेगा। नेगेटिव: संतान से जुड़ी कोई समस्या आपको चिंतित कर सकती है। इस समय कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे जुड़े पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, वरना किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ झगड़ों में न पड़ें, वरना रिश्तों में दरार आएगी।

करियर: कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी, लेकिन अभी मनचाहा परिणाम मिलने में कुछ देरी रहेगी। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन्हें हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत फैसला लें। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों पर आपका दबदबा बना रहेगा। लव: पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी तकरार रहेगी और इससे नजदीकियां भी बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। हेल्थ: ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। योग और मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *