Karnataka Ganesh Visarjan Violence Video Update; Mandya | Hindu Muslim | कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी: 8 लोग घायल, 21 गिरफ्तार; प्रो-हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया

Actionpunjab
3 Min Read


कर्नाटक45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रहीम नगर के पास मस्जिद के सामने जुलूस पर पथराव हुआ था। - Dainik Bhaskar

रहीम नगर के पास मस्जिद के सामने जुलूस पर पथराव हुआ था।

कर्नाटक के मंड्या जिले के रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। रविवार शाम करीब 8 बजे मड्डूर शहर में हुई। जुलूस पर राम रहीम नगर से मस्जिद के सामने से गुजर रहा था, तब पत्थरबाजी की गई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की। दोनों समुदायों में हाथापाई भी हुई।

पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को हटाया। पत्थरबाजी की इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मामले में दो FIR दर्ज की गई हैं।

वहीं, घटना को लेकर सोमवार को मंड्या में प्रो-हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान आगजनी भी की गई। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

4 तस्वीरों में मंड्या हिंसा की 4 तस्वीरें…

मस्जिद के सामने पत्थरबाजी के बाद दोनों समुदायों के लोगों की बीच जमकर झड़प हुई।

मस्जिद के सामने पत्थरबाजी के बाद दोनों समुदायों के लोगों की बीच जमकर झड़प हुई।

पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया। हिंसा के दौरान पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।

पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया। हिंसा के दौरान पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।

हिंसा में 8 लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंसा में 8 लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंसा के बाद पुलिस ने रातभर इलाके में पेट्रोलिंग की। यहां BNS की धारा 163 लागू की गई है।

हिंसा के बाद पुलिस ने रातभर इलाके में पेट्रोलिंग की। यहां BNS की धारा 163 लागू की गई है।

एक साल पहले भी हुई थी हिंसा

24 अगस्त 2024 को भी मांड्या में हिंसा हुई थी। नागमंगला में गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ था। मैसूर रोड पर बनी दरगाह के सामने पहुंचने पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके थे। इलाके की कुछ दुकानों और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कन्नड़ न्यूज चैनलों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस पर पत्थरों के अलावा तलवार, रॉड और जूस की बॉटल से भी हमला किया गया था। इस घटना में 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…

……………………………

हिंसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव, 3 लोग घायल:बुरहानपुर के बिरोदा गांव में फोर्स तैनात, ड्रोन कैमरों से निगरानी; 7 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के बिरोदा गांव में रविवार रात करीब 8.30 बजे हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रात में ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंडाल के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें प्रकाश हरिभाऊ लश्करे और विजय महाजन को सिर पर चोटें आई हैं। घायल लोगों का जिला अस्पताल में एमएलसी कराया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *