kurukshetra firing youth injured friends dispute | कुरुक्षेत्र में दोस्तों के बीच फायरिंग: गोली लगने से युवक घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा – Kurukshetra News

Actionpunjab
1 Min Read



कुरुक्षेत्र के थानेसर अनाज मंडी में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना आज (शनिवार) शाम करीब 6:15 बजे की है। जख्मी युवक की पहचान प्रिंस (18) के रूप में हुई है। प्रिंस किरमिच गांव का रहने वाला है।

.

जानकारी के मुताबिक, अनाज मंडी थानेसर में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी। गोली प्रिंस के पीठ में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रिंस को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गोलीकांड की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *