Karnal Weather Forecast: Light Rain and Clouds Expected, Temperature Above Normal | करनाल में आज बादलों के साथ हल्की बारिश के आसार: अधिकतम तापमान सामान्य से रहेगा ऊपर, नमी का स्तर भी बना रहेगा ऊंचा – Karnal News

Actionpunjab
3 Min Read


घरौंड़ा क्षेत्र में यमुना का जल स्तर चैक करते ग्रामीण।

करनाल जिले में आज मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिनभर उमस बनी रहेगी लेकिन बीच-बीच में एक-दो दौर की हल्की बारिश या गरज-चमक से मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम की मा

.

यमुना किनारे जल स्तर को देखते ग्रामीण।

यमुना किनारे जल स्तर को देखते ग्रामीण।

कैसा रहा सोमवार का दिन करनाल जिले में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ, यह भी सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। बारिश का आंकड़ा एक मिलीमीटर दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत और शाम तक 62 प्रतिशत तक बना रहा।

बारिश और उमस के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा आने वाले सात दिन करनाल में मौसम का रुख लगभग एक जैसा रहने वाला है। 9 से 12 सितम्बर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बनेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।

यमुना के जल स्तर बढ़ने पर घरौंड़ा में पानी के हालात।

यमुना के जल स्तर बढ़ने पर घरौंड़ा में पानी के हालात।

सप्ताहांत पर गरज-चमक और आंधी के आसार 13 और 14 सितम्बर को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि पूरे हफ्ते के लिए मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

लोगों को मिलेगी उमस से थोड़ी राहत मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय अधिक नमी और बीच-बीच में होने वाली बारिश के कारण उमस का एहसास बना रहेगा। लेकिन हल्की फुहार और गरज-चमक से गर्मी में थोड़ी राहत भी मिलेगी। किसानों के लिए यह बरसात फायदेमंद रहेगी, जबकि आमजन को दिन में उमस और शाम को हल्की ठंडक का अनुभव होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *