Scout-Guide camp ran for 10 days in Deoria | देवरिया में 10 दिन चला स्काउट-गाइड कैंप: प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र, छात्रों ने सीखीं जीवन कौशल की बारीकियां – Deoria News

Actionpunjab
1 Min Read


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का समापन हुआ। कैंप में विभिन्न वर्गों के स्काउट और गाइड ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, सेवा भाव, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कैंप के अंतिम दिन टेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने समूहों में मिलकर आकर्षक टेंट बनाए। स्काउट-गाइड ने प्राथमिक उपचार, झंडा वंदन और अनुशासन अभ्यास का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक खेल भी आयोजित किए गए।

पहले 3 तस्वीरें देखिए…

विद्यालय प्रबंधक और शिक्षकों ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। यह उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गान के साथ कैंप का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *