रोहतक के एमडीयू में आयोजित संगोष्ठी में मंच पर मौजूद मोहन लाल बड़ौली व बोलते हुए वीसी प्रो. राजबीर सिंह।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अगर किसी को वोट डालनी ना आए तो इसमें हम क्या करें। कांग्रेस को पहले अपने लोगों को ट्रेनिंग
.
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि चुनाव से पहले तो कांग्रेस अपने सांसदों को वोटिंग की ट्रेनिंग नहीं देती, बाद में क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाते है। भाजपा हमेशा चुनाव से पहले अपने सांसदों को वोट डालने की ट्रेनिंग देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव से पहले यह ट्रेनिंग ली थी। कांग्रेस को भी इससे कुछ सीखना चाहिए।

एमडीयू में आयोजित संगोष्ठी में मंच पर मौजूद मोहन लाल बड़ौली।
कांग्रेस पहले अपनी सरकारों का हाल देखे मोहन लाल बड़ौली ने बाढ़ राहत की हरियाणा सरकार की घोषणा पर कांग्रेस पार्टी के सवाल उठाने को लेकर कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि जहां पर उनकी सरकारें हैं, वहां आपदा के दौरान क्या देते हैं। हरियाणा सरकार ने तो सभी बाढ़ पीड़ित राज्यों की मदद की है। यही नहीं, भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।
कांग्रेस का संगठन परिवारवाद से बाहर नहीं मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो संगठन बनाया है, वह परिवारवाद व भाई भतीजावाद के दम पर बनाया है। कांग्रेस का संगठन कभी परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकता। जबकि भाजपा के संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाती है।

संगोष्ठी में मंच पर मौजूद मोहन लाल बड़ौली।
अभय चौटाला को जनता ने नकारा मोहन लाल बड़ौली ने अभय चौटाला द्वारा सीएम नायब सैनी को डमी कहने पर कहा कि अभय सिंह चौटाला को तो खुद ही नहीं पता होता कि वह क्या बोल रहे है। उनकी इन्हीं बातों के कारण आज प्रदेश की जनता ने उन्हें चुनाव में नकार दिया और आज वह विधायक भी नहीं है।