Preparation for the procession of Valmiki Prakat Utsav | वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शोभायात्रा की तैयारी: सम्भल में युवा मंच ने की बैठक, प्रशासन से मांगी मदद – Sambhal News

Actionpunjab
1 Min Read


फिरोज अली | संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सम्भल में वाल्मीकि युवा मंच ने भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शोभायात्रा को लेकर बैठक की। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत जय भीम-जय वाल्मीकि के नारों से हुई। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार वाल्मीकि ने किया। एडवोकेट अमरजीत सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें शोभायात्रा मार्ग की मरम्मत, लाइटिंग व्यवस्था और सफाई शामिल है। साथ ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को शोभायात्रा के दिन छुट्टी देने की मांग की गई।

संगठन ने तय किया कि वे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिलकर अपनी मांगें रखेंगे। इससे श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

वाल्मीकि युवा मंच का मुख्य उद्देश्य भगवान वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं का प्रचार करना है। मंच के अनुसार यह उत्सव धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में नगर के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे यह आयोजन सामाजिक एकता का उदाहरण बनेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *