![]()
कोटा व्यापारी को अगवा कर करोड़ों की फिरौती मांगने और 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी व आभूषण लूटने वाली कुख्यात गैंग का कोटा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अहमदाबाद की रामोल थाना पुलिस द्वारा दर्ज मामले के वांछित आरोपी कोटा में छिपे होने की सूचना पर विशेष ट
.
फरियादी अजय सुरेन्द्र सिंह राजपूत (43) निवासी अहमदाबाद ने 9 सितंबर को रिपोर्ट दी थी कि वे जमीन खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करते हैं। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे वे मोटरसाइकिल से वस्त्राल गांव की ओर जा रहे थे, तभी काले रंग की इनोवा कार सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन रोककर कार में बैठा लिया। आरोपियों में संग्राम सिकरवार और शिवम उर्फ काकू समेत पांच लोग शामिल थे। आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
व्यापारी की पत्नी से बात कराकर करीब 26 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना (करीब 25 लाख) और डेढ़ किलो चांदी (करीब डेढ़ लाख) दिलवाए गए। कुल मिलाकर 52 लाख रुपये की फिरौती व आभूषण गैंग ने लूट लिए। बाद में व्यापारी को सड़क पर फेंक धमकी दी गई कि यदि पुलिस में शिकायत की तो बच्चों को उठा लिया जाएगा।
कोटा पुलिस की कार्रवाई 10 सितंबर की सुबह अहमदाबाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा कार की लोकेशन कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र में बताई। एसपी कोटा शहर तेजस्विनी गौत्तम के निर्देशन और एएसपी दिलीप सैनी व सीओ गंगासहाय शर्मा की देखरेख में थाना कुन्हाड़ी प्रभारी अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जाल बिछाकर रजत सिटी स्थित फ्लैट पर दबिश दी गई, जहां से संग्राम सिकरवार सहित 9 आरोपी पकड़े गए।
विशेष भूमिका कुन्हाड़ी थाने के कांस्टेबल महेंद्र सिंह की रही।
डिटेन आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में अरफरोज खान उर्फ सेजु (मथुरा), शिवम सिंह तोमर (अहमदाबाद), सूरज चौहान (आगरा), अमन भदौरिया (अहमदाबाद), संग्राम सिंह सिकरवार (अहमदाबाद) के अलावा ऋषि भोले सिंह, वरुण वागेला, रंजीत ठाकुर और अपेक्षा नाम की युवती भी शामिल है।